यात्रा

IRCTC Kerala Monsoon Package: मानसून में गर्लफ्रेंड संग बनाएं केरल घूमने का प्लान, देखें ये 4 स्वर्ग जैसी जगहें

IRCTC Kerala Package: मानसून को लेकर केरल के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप यहां की 4 सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ आपको आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी मिलेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज को ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

Image

IRCTC Kerala Monsoon Package: मानसून में बनाएं केरल का प्लान।

IRCTC Kerala Monsoon Package: मानसून के दौरान घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस दौरान नजारे भी काफी सुंदर और शानदार देखने को मिलते हैं। इसके अलावा हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। मानसून में घूमने के लिए केरल भी किसी स्वर्ग से कम नहीं। मानसून में दक्षिण भारत का ये राज्य और भी ज्यादा सुंदर नजर आता है। मानसून का मजा लेने के लिए आप अगस्त के महीने में केरल का प्लान कर सकते हैं।

केरल के लिए IRCTC का मानसून पैकेज

मानसून को लेकर आईआरसीटीसी ने भी पैकेज निकाला हुआ है, जिसमें आप एक ही पैकेज में केरल की 4 सुंदर जगह को देख पाएंगे। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को CULTURAL KERALA-MONSOON MAGIC (SHA49) नाम दिया है। मानसून को लेकर केरल का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में आप जिन 4 जगहों को कवर करेंगे, वह हैं- कोच्चि, कुमारकोम, मुन्नार, त्रिवेंद्रम। वहीं पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

Kerala Monsoon Package

Kerala Monsoon Package

IRCTC पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस

पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 13 अगस्त को होगी, जिसमें ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। हैदराबाद से आप इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास के टिकट से कोच्चि आएंगे। बाद में वापसी त्रिवेंद्रम से हैदारबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगी। इस पैकेज में आप 2 रात मुन्नार, 1-1 रात कोच्चि, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम में रहेंगे। अब बात अगर मील प्लान की करें तो आपको इसमें 5 ब्रेकफास्ट के साथ 5 डिनर और 1 लंच मिलेगा। एसी बस से आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है।

IRCTC पैकेज को बुक करने में कितने रुपए होंगे खर्च?

आईआरसीटीसी ने इस मानसून पैकेज की कीमत भी काफी किफायती रखी है। अगर कोई इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करता है, तो उसे 47,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत कम होकर 33,800 रुपए प्रति यात्री रखी गई है। इसी तरह तीन लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 32,700 रुपए है। बच्चों को लिए इस पैकेज की कीमत 30,450 रुपए से 18,100 रुपए के बीच है, जो बच्चे की उम्र और बेड लेने या नहीं लेने पर अलग-अलग है। अगर आपको ये पैकेज पसंद आ रहा है, तो आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article