हनीमून के लिए किसी शानदार पैकेज की तलाश है और इसके लिए आप आप कई जगहों को खोज चुके हैं, लेकिन आपको अभी तक कुछ अच्छा प्लान नहीं देखने को मिला है। तो आज हम आपको अंडमान-निकोबार घूमने के लिए बनाए गए एक पैकेज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह एक बेहतरीन विकल्प है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी ने आईआरसीटीसी ने "फैमिली अंडमान हॉलिडे गोल्ड" नाम से एक टूर पैकेज पेश किया है। जो आपको परिवार के साथ फुल इंजॉय का मौका देता है।
कैसा होगा ट्रिप प्लान?
इस यात्रा की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होती है, जहां आप कॉर्बिन्स कोव बीच और सेल्युलर जेल का दौरा करेंगे। सेल्युलर जेल में लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया जा सकता है, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जीवंत करता है। दूसरे दिन, आप रॉस और नॉर्थ बे आइलैंड की यात्रा करेंगे, जहां वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद, हैवलॉक आइलैंड की ओर प्रस्थान होगा, जहां काला पत्थर और राधानगर बीच की सैर की जाएगी। तीसरे दिन, नील आइलैंड की यात्रा की जाएगी, जहां भरतपुर, नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच की सुंदरता का अनुभव किया जा सकता है।
पैकेज की विशेषताएँ
यह पैकेज 6 दिन और 5 रातों की यात्रा प्रदान करता है। इसमें एसी रूम में ठहराव, नाश्ता और डिनर शामिल हैं। यात्रा के दौरान एयरपोर्ट और होटल ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
यात्रा का समय और खर्च
यह पैकेज 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक उपलब्ध है। ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर प्रति व्यक्ति ₹25,880 की लागत आती है। डबल और सिंगल शेयरिंग के लिए मूल्य में परिवर्तन हो सकता है।
यात्रा संबंधी सुझाव
अंडमान की यह यात्रा न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराएगी, बल्कि आपके परिवार के साथ बिताए गए समय को भी अविस्मरणीय बनाएगी। यदि आप समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्थलों और रोमांटिक वातावरण का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए उपयुक्त है।
