यात्रा

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूम आएं काठमांडू और पोखरा, 6 दिन के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Nepal Package: इस एयर टूर पैकेज में सीटों की कुल संख्या 36 है। मील प्लान की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रुकेंगे।

Image

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी ने नेपाल के लिए निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Nepal Package: घूमने (Travel) के लिए भारत के पड़ोसी देश भी काफी ज्यादा सुंदर और बढ़िया है। अगर आप इसी महीने भारत से बाहर किसी दूसरे देश में घूमने (Travel Plan) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और सड़क का रहेगा। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 25 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। दिल्ली से काठमांडू आना-जाना रॉयल नेपाल की फ्लाइट से रहेगा। वहीं काठमांडू से आगे का सफर सड़क के रास्ते रहेगा।

इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

इस एयर टूर पैकेज में सीटों की कुल संख्या 36 है। मील प्लान की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रुकेंगे। पूरे टूर पैकेज के दौरान अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड साथ में रहेगा। 80 साल तक की उम्र के लोगों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। सभी तरह के जीएसटी और टैक्स इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 48,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 39,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 39,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,700 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 26,500 रुपए खर्च करने होंगे। 0-2 साल तक की उम्र के बच्चों का किराया ग्राहक द्वारा बुकिंग के समय आईआरसीटीसी कार्यालय में नकद जमा कराना होगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article