यात्रा

IRCTC Gujarat Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में दिवाली बाद घूम आएं गुजरात, कम खर्च में मिलेगा ज्यादा मजा

IRCTC Gujarat Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आप 1 रात अहमदाबाद, 2 रात द्वारका, 1 रात सोमनाथ, 1 रात वडोदरा, 1 रात केवड़िया में रुकेंगे। मील की बात करें तो इस पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Gujarat Package: गुजरात को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Gujarat Package: गुजरात (Gujarat) एक बेहद सुंदर राज्य है। यहां आपको घूमने (Travel) के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप इसी महीने दिवाली के बाद गुजरात घूमने का प्लान (Gujarat Travel Plan) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गुजरात को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Gujarat Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SAURASHTRA WITH STATUE OF UNITY (SHA27) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। हैदराबाद से अहमदाबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इस टूर पैकेज में आप अहमदाबाद के साथ द्वारका, राजकोट, सोमनाथ, सौराष्ट्र और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूम पाएंगे।

टूर पैकेज में मिलेगा 7 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर

टूर पैकेज के तहत आप 1 रात अहमदाबाद, 2 रात द्वारका, 1 रात सोमनाथ, 1 रात वडोदरा, 1 रात केवड़िया में रुकेंगे। मील की बात करें तो इस पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज में आपको फ्लाइट के बाद एसी बस से घुमाया जाएगा। पूरे टूर पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी की टूर एस्कॉर्ट सर्विस मिलेगी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का गैलरी टिकट भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 49,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 36,750 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 35,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 31,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 30,050 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article