यात्रा

IRCTC Dubai Package: जुलाई के महीने में गर्लफ्रेंड संग बनाएं दुबई घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज में खर्च होंगे लाख रुपए से कम

Dubai IRCTC Package: भारतीय घूमने के लिए दुबई और अबू धाबी भी काफी जाते हैं। अगर आप जुलाई के महीने में घूमने के लिए दुबई जाना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे।

Image

IRCTC Dubai Package: गर्लफ्रेंड संग बनाएं दुबई घूमने का प्लान।

IRCTC Dubai Package: दुबई संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा शहर है। इस शानदार जगह को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं। भारतीय भी यहां आना पसंद करते हैं। पिछले कई सालों में दुबई में घूमने के लिए भारतीय काफी संख्या में यहां का ट्रिप प्लान करते हैं। छुट्टियों से लेकर हनीमून तक के लिए दुबई काफी स्पेशल है। दुबई में घूमने की खास जगहों में बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, दुबई वॉटर फाउंटेन, डेजर्ट सफारी, बॉलीवुड पार्क, स्की दुबई, काइट बीच दुबई है।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

5 रात और 6 दिन का है IRCTC का दुबई पैकेज

अगर आप भी जुलाई के महीने में गर्लफ्रेंड या फिर बीवी-बच्चों संग दुबई घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी का दुबई का ये पैकेज बड़े काम का हो सकता है। POCKET FRIENDLY DUBAI TOUR EX-KOLKATA नाम का आईआरसीटीसी का पैकेज कुल 6 दिन का है, जिसमें 5 रात और 6 दिन शामिल है। ये पैकेज जुलाई की 24 तारीख को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

Dubai Package

Dubai Package

थ्री स्टार होटल के साथ तीनों टाइम का खाना पैकेज में है शामिल

इस पैकेज में आप दुबई के साथ अबू धाबी भी घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। अगर बात खाने-पीने की करें को आपको इस पैकेज में तीनों टाइम का खाना, यानी 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर दिया जाएगा। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप कोलकाता से अबू धाबी आना-जाना एयर अरेबिया की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का रहेगा। इस पैकेज में टूर गाइड भी मिलेगा, जो अंग्रेजी में बात करेगा। इसके अलावा 70 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

दुबई और अबू धाबी में घूम पाएंगे ये खास जगह

इस पैकेज में आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। जिन जगहों पर आपको घुमाया जाएगा, उनमें शामिल है- डॉल्फिन शो, ढो क्रूज मरीना, आधे दिन का दुबई शहर का दौरा, डेजर्ट सफारी, पूरा दिन अबू धाबी शहर का दौरा, बाप्स टेम्पल, खजूर बाज़ार, इस्लामिक आर्ट गैलरी। टूरिस्ट वीजा की फीस और जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है।

1 लाख रुपए से कम है दुबई पैकेज की कीमत

अब आखिर में आपको बताते हैं कि इस पैकेज की कीमत कितनी है और आप इस पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं। अगर आप अकेले दुबई की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको बस 96,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो/तीन लोग इस पैकेज को शेयरिंग के तौर पर लेते हैं, तो उन्हें प्रति व्यक्ति 85,800 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए पैकेज की कीमत 84,500 रुपए से 79,200 रुपए के बीच है। अब अगर आप पैकेज की कीमत जानने के बाद इसे बुक करने का सोच रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इसे आसानी से बुक कर पाएंगे। वहीं अगर आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक नहीं करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी के ऑफिस से भी इस पैकेज को बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article