यात्रा

IRCTC Do Dham Yatra Package: बद्री-केदार के एक साथ दर्शन का शानदार मौका, आईआरसीटीसी ने बनाया एक किफायती पैकेज

IRCTC Do Dham Yatra Package: यदि आप उत्तराखंड के दो धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ एक साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का ये स्पेशल पैकेज आपके लिए खास है। देखें पूरी डिटेल्स...

Image

आईआरसीटीसी दो धाम यात्रा टूर पैकेज

IRCTC Do Dham Yatra Package: अगर आप इस साल उत्तराखंड की पवित्र यात्रा का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समय की कमी के कारण चारधाम यात्रा पूरी नहीं कर पा रहे, तो IRCTC का 'दो धाम यात्रा पैकेज' आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस पैकेज के जरिए श्रद्धालु राजधानी दिल्ली से दो प्रमुख धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा आसान और किफायती दामों में कर सकते हैं। इस पैकेज के आगामी सफर की शुरुआत 8 मई को दिल्ली से होगी। उत्तर भारत के यात्रियों के लिए यह पैकेज (IRCTC Tour Package) काफी शानदार है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

पैकेज में शामिल सुविधाएं

आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत मई महीने की 8 तारीख से होगी। यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी जिसमें उत्तर भारत के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में आना-जाना, होटल, भोजन और गाइड जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग व्यवस्था की चिंता नहीं करनी पड़ती है।

कहां-कहां घुमाया जाएगा

इस यात्रा में आपको उत्तराखंड के चार धामों में शामिल दो धाम के दर्शन कराए जाएंगे। जिसमें भगवान शिव का धाम केदारनाथ धाम और भगवान विष्णु का धाम बद्रीनाथ शामिल है। केदारनाथ मंदिर हिमालय की गोद में बसा एक दिव्य मंदिर है, वहीं बद्रीनाथ मंदिर को मोक्ष का द्वार माना जाता है। यही कारण है कि हिंदू धर्म में दोनों धामों का एक बार दर्शन करना जरूरी माना जाता है।

पैकेज की कीमत और अवधि

इस दो धाम यात्रा पैकेज की कीमत सुविधाओं अनुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर यह पैकेज मध्यम बजट में उपलब्ध है। इससे सफर करने पर आपका सफर 7 रात और 8 दिन का होगा। यदि आप इस पैकेज से अकेले सफर करना चाहते हैं, तो आपको 56,000 रुपए का खर्च करना होगा। वहीं दो लोगों में आपका ये खर्चा 41,000 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके अलावा यदि आप 3 लोगों के ग्रुप में यात्रा करते हैं, तो आपको 35000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। वहीं यदि आप 5-11 साल के बच्चे को साथ में लाना चाहते हैं, तो 19,000 रुपए (बेड के साथ) देने होंगे। वहीं यदि आप बच्चे के लिए अलग से बेड नहीं रखते हैं, तो आपको केवल 12000 रुपए देने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article