यात्रा

Darjeeling Tourism: पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग, जानें कब जाएं घूमने ताकि ट्रिप बने यादगार

Darjeeling Tourism: दार्जिलिंग ऐसी जगह है जहां हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ ना कुछ है। चाहे आप सुकून ढूंढ रहे हों या बस खूबसूरत नजारे चाहते हों। एक बार यहां जाएंगे, तो यादें लंबे समय तक साथ रहेंगी।

Image

पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग

Darjeeling Tourism: पूर्वी हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा दार्जिलिंग (Darjeeling) एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो अपनी नेचुरल ब्यूटी और चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां का मौसम हर वक्त अलग फील देता है, इसलिए आपकी ट्रिप का मजा भी इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस समय घूमने का प्लान कर रहे हैं।

घूमने का बेस्ट टाइम

मार्च से जून के बीच यहां घूमने जाने का सबसे बढ़िया समय माना जाता है। इस दौरान यहां का तापमान लगभग 9 से 25 डिग्री के बीच रहता है, यानी ना ज्यादा ठंड और ना ज्यादा गर्मी। घूमने-फिरने, व्यू प्वाइंट्स देखने और चाय के बागानों में टाइम बिताने के लिए यह मौसम एकदम परफेक्ट है। इसी समय आपको कंचनजंगा के शानदार नजारे भी साफ देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह यहां आने का पीक टाइम होता है ऐसे में आपको ज्यादा भीड़भाड़ का सामना करना पड़ सकता है।

कम भीड़ में करें एन्जॉय

अगर आप शांति पसंद करते हैं और भीड़-भाड़ से दूर रहकर रिलैक्स करना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी के बीच यहां घूमने जाना बेहतर होता है। इस समय ठंड काफी ज्यादा होती है। बर्फबारी यहां बहुत कम होती है, लेकिन ठंडी हवाएं, धुंध और शांत माहौल आपको एक अलग ही सुकून देता है।

पीक पर होती है हरियाली लेकिन बचना जरूरी

जुलाई से सितंबर के बीच यहां काफी बारिश होती है। इस दौरान हरियाली अपने पीक पर होती है और जगह बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन ज्यादा बारिश के कारण भूस्खलन और रास्तों में दिक्कतें भी आ सकती हैं। इसलिए अगर आप आरामदायक ट्रिप चाहते हैं, तो इस मौसम से थोड़ा बचना ही बेहतर है।

जरूरी ट्रैवल टिप्स

अगर आप गर्मी के सीजन में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो हल्के कपड़े रखें, लेकिन सुबह-शाम के लिए हल्की जैकेट जरूर साथ लें। सर्दियों में जा रहे हैं तो अच्छे गर्म कपड़े पैक करना जरूरी है। पीक सीजन में होटल पहले से बुक कर लें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। और सबसे जरूरी सुबह जल्दी निकलकर घूमना शुरू करें, क्योंकि यहां धुंध कभी भी आ सकती है और व्यू को छिपा सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article