यात्रा

रेलवे के साथ एक बार में घूमें पूरा दक्षिण भारत, IRCTC लेकर आया एक खास पैकेज, सस्ते में होगी ट्रिप

IRCTC Dakshin Darshan Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे ने दक्षिण भारत की यात्रा के लिए शानदार टूर पैकेज तैयार किया है। जिसमें आप एक साथ साउथ इंडिया के कुछ प्रसिद्ध स्थलों को एक साथ देख पाएंगे। दक्षिण दर्शन यात्रा नाम से शुरू किया गया ये टूर पैकेज काफी किफायती भी है।

IRCTC Tour Package

IRCTCDakshin Darshan Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने दक्षिण भारत के चर्चित स्थलों के दर्शन के लिए एक खास पैकेज तैयार किया है। दक्षिण दर्शन यात्रा नाम से शुरू किए गए इस टूर पैकेज में आपको पूरे दक्षिण भारत का ट्रिप एक साथ कराया जाएगा। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के द्वारा यात्रियों को तिरुमाला तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोचुवेली और उडुपी जैसे स्थलों पर घुमाया जाएगा। 10 रात और 11 दिनों का ये टूर पैकेज आपको देश का धार्मिक और सांस्कृतिक दर्शन कराएगा। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज...

कब होगी यात्रा से शुरुआत?

दक्षिण दर्शन यात्रा के नाम से शुरु होने वाले इस टूर पैकेज का सफर 21 जून से होगा। इस ट्रिप की शुरुआत गुजरात के राजकोट से होगी। जिसके बाद सुरेंद्रनगर, विरमगाम जंक्शन, साबरमती जं., नाडियाड जं. सूरत, कल्याण, पुणे और सोलापुर से भी आप इस यात्रा की शुरुआत कर सकते है। इस ट्रिप का कोड WZBG48 रखा गया है। ये ट्रिप भारत गौरव यात्रा के आधार पर बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मानसून के 4 खूबसूरत ट्रेक्स, हर कदम पर मिलेगा स्वर्ग सा नजारा

कितना होगा खर्च?

10 रात और 11 दिनों का ये टूर पैकेज आपको काफी किफायती दामों में देश के दक्षिण भाग का ट्रिप करा सकता है। इस पैकेज में आपके लिए घूमने फिरने से लेकर रहना-खाना तक सब कुछ शामिल है। यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों - इकोनॉमी (स्लीपर), कम्फर्ट (3AC) और कम्फर्ट (2AC) में सीटें तय की गई हैं। जिनका किराया क्रमशः 20,350, 36,450 और 44,600 रुपए तय किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार Author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article