Monsoon Treks For Beginners: मानसून का मौसम हरियाली, ताजगी और एडवेंचर करने का होता है। अगर आप नेचर लवर हैं और रोमांच से प्यार करते हैं, तो मानसून ट्रेकिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बरसात के मौसम में पहाड़ और जंगल बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। रास्ते में बहते झरने, गिरती बूंदें और बादलों के बीच चलना आपको एक जादुई और मंत्रमुग्ध कर देने वाला एहसास दे सकता है।
वैली ऑफ फ्लॉवर्स: चमोली जिले में स्थित वैली ऑफ फ्लॉवर्स की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। मानसून के समय ये घाटी रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती है जिसे देखना मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा होता है। जुलाई से सितंबर के बीच आप यहां यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
हेमकुंड साहिब ट्रेक: मानसून में हेमकुंड साहिब ट्रेक और भी ज्यादा सुंदर दिखता है। गोविंदघाट से इसकी शुरुआत होती है। शहर की भागम-भाग से दूर 2 पल सुकून से बिताने के लिए आप यहां जा सकते हैं। हेमकुंड साहिब ट्रेक धार्मिक यात्रा में रुची रखने वाले पर्यटकों को भी खासा लुभाता है।
रूपकुंड ट्रेक: मानसून में चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा की अगर आप तलाश में हैं तो फिर आपको रूपकुंड ट्रेक का रुख करना चाहिए। रहस्यमयी कंकालों वाली झील के लिए मशहूर यह ट्रेक आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। हालांकि, इसकी यात्रा कठिन होती है। यात्रा से पहले आने वाली चुनौतियों और सावधानियों के बारे में आपको डिटेल में जान लेना चाहिए।
दयारा बुग्याल ट्रेक: हरियाली और फूलों से भरा ये ट्रेक मानसून में और भी ज्यादा खिल उठता है। उत्तरकाशी में स्थित ये जगह दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए एकदम परफेक्ट लोकेशन है। सोलो ट्रिप पर भी अगर आप यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इस ट्रेक का रुख कर सकते हैं।
