यात्रा

IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के आईआरसीटीसी पैकेज की इतनी है प्राइस

Char Dham Yatra IRCTC Package: अगर आप सितंबर के महीने में उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाना जा रहे हैं, तो आप अभी से आईआरसीटीसी का पैकेज बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का चारधाम यात्रा वाला पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के आईआरसीटीसी पैकेज की इतनी है प्राइस

IRCTC Char Dham Yatra Package: हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस साल यात्रा शुरू होते हुए काफी ज्यादा में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। देश के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं। इस यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। आईआरसीटीसी ने भी चारधाम यात्रा को लेकर देश के अलग-अलग शहरों से पैकेज लॉन्च किए हैं। अगर आप मानसून के बाद सितंबर महीने में चारधाम यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

चारधाम यात्रा को लेकर IRCTC का पैकेज

दरअसल सितंबर महीने को लेकर आईआरसीटीसी ने चारधाम यात्रा का एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसे बुक कर आप एक ही पैकेज में चारधाम यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज की शुरुआत 9 सितंबर को कोयंबटूर से होगी। चारधाम यात्रा का ये पूरा पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा, जिसमें आप कोयंबटूर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

Char Dham Yatra Package

Char Dham Yatra Package

IRCTC पैकेज में शामिल है तीनों टाइम का खाना

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। दिल्ली से आगे का सफर बाय रोड से पूरा किया जाएगा। इस पैकेज में आप 12 रात गुजारेंगे। चारधाम यात्रा के इस पैकेज में आपको तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा। साथ ही हर दिन एक लीटर पानी की बोतल भी दी जाएगी। पैकेज में एक टूर मैनेजर के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा सभी तरह के सरकारी टैक्स और जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

66,150 रुपए से शुरू है पैकेज की प्राइस

चारधाम यात्रा वाले इस पैकेज के बारे में अब बात करते हैं कि आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का प्राइस क्या रखा है। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको सिर्फ 77,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर करके लेना चाहते हैं, तो उन्हें बस 67,500 रुपए देने होंगे। इसी तरह शेयरिंग में तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 66,150 रुपए है। वहीं अगर आप इस यात्रा में अपने बच्चों को साथ लेकर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए पैकेज की प्राइस 62,450 रुपए से 19,800 रुपए के बीच है। बच्चों के लिए पैकेज की कीमत उनकी उम्र और बेड लेने या नहीं लेने पर अलग-अलग है।

ऑनलाइन/ऑफलाइन तरीके से पैकेज को करें बुक

अब अगर आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं अगर आप इस पैकेज को ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से बुक करते हैं, तो आपको फिर आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article