यात्रा

IRCTC Bihar Package: कम बजट में मम्मी-पापा संग बनाएं बिहार घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज पर खर्च होंगे इतने रुपए

Bihar IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने बिहार के लिए एक 4 रात और 5 दिन का खास पैकेज निकाला है। ये पैकेज अगस्त के लिए है, जिसमें ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और मील प्लान भी इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC Bihar Package: मम्मी-पापा संग बनाएं बिहार घूमने का प्लान।

IRCTC Bihar Package: बिहार उत्तर भारत के खास राज्यों में से एक है। बिहार में ही महावीर का जन्म हुआ था और महात्मा बुद्ध ने अपना आखिरी उपदेश बिहार के वैशाली में दिया था। महान अशोक का स्तंभ भी यही है। घूमने के लिए भी बिहार खास है। देश के साथ विदेशों से भी टूरिस्ट बिहार की खास जगहों को देखने के लिए यहां आते हैं। बोधगया और नालंदा भी बिहार की खास जगहों में से एक है। अगर आपका भी मन बिहार घूमने का है, तो आप अगस्त के महीने में आईआरसीटीसी के पैकेज से यहां आ सकते हैं।

27 अगस्त को हैदराबाद से होगी पैकेज की शुरुआत

दरअसल आईआरसीटीसी ने बिहार को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप बिहार की तीन फेमस जगहों के साथ झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम BLISSFUL BIHAR WITH BAIDYANATH DHAM है। बिहार का ये खास पैकेज 4 रात और 5 दिन का है, जिसकी शुरुआत 27 अगस्त को हैदराबाद से होगी। इस पैकेज में आप सबसे पहले हैदराबाद से गया कोलकाता होते हुए पहुंचेंगे। फ्लाइट का सफर आप इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास के टिकट से करेंगे। बाद में वापसी भी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से देवघर से बेंगलुरु होते हुए हैदराबाद पहुंचेंगे।

Bihar Package

Bihar Package

टूर एस्कोर्ट सर्विस भी पैकेज में है शामिल

बिहार के इस खास पैकेज में आप बोधगया, नालंदा और राजगीर के साथ बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात गया और 2 रात देवघर में रहेंगे। पैकेज में आपको खाना भी दिया जाएगा, जिसमें 4 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 4 डिनर शामिल है। इसके अलावा पैकेज में घुमाने और साइट सीन के लिए एसी गाड़ी होगी। ट्रैवल इंश्योरेंस से से लेकर आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस और पैकेज में शामिल सभी चीजों के टैक्स इस पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है। वहीं पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

पैकेज को बुक करने में कितने रुपए होंगे खर्च

आईआरसीटीसी का बिहार का ये पैकेज काफी किफायती है। अगर आप इस पैकेज को कम से कम रुपए में बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 24,750 रुपए खर्च करने होंगे, जिसमें तीन लोगों को ये पैकेज शेयर करके लेना होगा। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 25,850 रुपए रखी गई है। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करना चाहते हैं, तो आपको 33,450 रुपए देने होंगे। बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस 22,550 रुपए से 16,150 रुपए के बीच रखी गई है। इस पैकेज को बुक करने का सबसे आसान और जल्दी तरीका ऑनलाइन वाला है, जहां आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन से इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा। पैकेज का बुकिंग कोड (SHA50) है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article