IRCTC Bhutan Package: भारत का पड़ोसी देश भूटान घूमने की एक शानदार जगह है। काफी भारतीयों को घूमने के लिए ये देश बहुत पसंद आता है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों मनाने से लेकर हनीमून तक के लिए पहुंच सकते हैं। अगर आप सितंबर महीने में घूमने के लिए भूटान जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपको बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने भूटान को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप इस छोटे से सुंदर देश की कई जगह घूम सकते हैं।
IRCTC के पैकेज में घूमें पारो, थिंपू और पुनाखा
SCENIC BHUTAN EX BENGALURU (SBO14) नाम का आईआरसीटीसी का ये पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 5 सितंबर को बेंगलुरु से होगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप पारो, थिंपू और पुनाखा की सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप बेंगलुरु से गुवाहाटी होते हुए पारो आना-जाना करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।

Bhutan Package
पैकेज में शामिल है थ्री स्टार होटल
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप 6 रात थ्री स्टार होटल में रहेंगे, जिसमें थिंपू में 2 रात, पुनाखा में 1 रात और पारो में 3 रात गुजारेंगे। इसके अलावा हियास/कोस्टर से आपको घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में तीनों टाइम का खाना भी शामिल है, जिसमें 6 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 6 डिनर शामिल है। साथ ही पैकेज में पारो एयरपोर्ट से अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड, भूटान का परमिट, भूटान सतत विकास शुल्क, 5 फीसदी टीसीएस और 5 फीसदी जीएसटी शामिल है।
पैकेज को अकेले बुक करने पर देने होंगे 94,150 रुपए
अगर आप भूटान पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं, तो आपको अकेले बुक करने पर इस पैकेज के लिए 94,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर लेते हैं तो पैकेज की प्राइस 78,500 रुपए और तीन लोगों पर पैकेज की कीमत 75,350 रुपए रखी गई है। वहीं बच्चों के लिए पैकेज की कीमत 62,250 रुपए से 37,850 रुपए के बीच है। इस पैकेज को आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन से पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।
