IRCTC Tour Package 2024: आईआरसीटीसी ने आपके लिए एक बेहद ही खास और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज की खास बात ये है कि आपको एकसाथ 3 टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कम बजट में घूमने का मौका मिलेगा। BEST OF ASIA-THREE IN ONE नाम से लॉन्च हुए इस पैकेज में कम बजट में आप बैंकॉक, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा कर सकेंगे। 12 दिन और 11 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको किंग पैलेस, सफारी वर्ल्ड, रिवर क्रूज ऐसी तमाम जगह घुमाया जाएगा जहां आपको शानदार अनुभव होगा। इस पैकेज का कोड WBO037 है।
9 नवम्बर 2024 को इंदौर से फ्लाइट लेनी होगी (इंदौर - चेन्नई - बैंकॉक - कुआलालंपुर - सिंगापुर - चेन्नई - इंदौर) इस पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने तक का सारा खर्चा शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है। सीधे शब्दों में समझें तो इस पैकेज में आपकी छोटी से छोटी जरुरतों का अच्छे से ध्यान रखा गया है।
खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल यानि अकेले जाने पर 2,06,000 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 1,59,000 है। 2 से 11 साल के बच्चों के लिए भी किराया 1,59,000 तय किया गया है।
इस 3 इन 1 टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप ऐसा कर सकते हैं। फिर भी कोई दिक्कत आ रही हो तो पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं 8287931721,9321901861, 9321901862।
