IRCTC Andaman Package: अंडमान (Andaman) भारत के खूबसूरत जगहों में से एक है। अंडमान किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको घूमने (Travel) के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। अगर आप भी मार्च (March) महीने में अंडमान घूमने का प्लान (Travel Plan For Andaman) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की सुंदर सुंदर जगह देख सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF ANDAMAN EX CHENNAI (SMA44) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज अगले महीने की 19 तारीख, यानी 19 मार्च को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
इस एयर टूर पैकेज में आप 1 रात हैवलॉक, 1 रात नील और 3 रात पोर्ट ब्लेयर में रहेंगे। क्रूज टिकट की प्राइस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। हैवलॉक और नील में नॉन एसी गाड़ी और पोर्ट ब्लेयर में एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा जीएसटी भी इस एयर टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। साथ ही सेल्यूलर जेल, लाइट एंड साउंड शो, रॉस आइलैंड की एंट्रेंस फीस भी इस पैकैज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 69,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 52,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 51,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 45,600 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
