यात्रा

IRCTC Kerala Tour Package : सस्ते में करनी है केरल ट्रिप तो आईआरसीटीसी के साथ बनाए प्लान, मानसून का दिखेगा गजब नजारा

IRCTC Kerala Tour Package : केरल अपने मानसून ट्रेवल के लिए एक अलग पहचान रखता है। केरल ट्रिप के लिए IRCTC ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। इससे आप केरल के प्रमुख पर्यटक स्थलों को देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में कुछ खास...

Image

IRCTC Tour Package

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ आकर्षक पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको IRCTC के ऐसे ही एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। AMAZING KERALA नाम का ये टूर पैकेज मानसून ट्रेवल के लिए बेस्ट है। क्योंकि मानसून में केरल के नजारे काफी शानदार हो जाते हैं। यदि आप नेचर लवर्स हैं, तो आपको IRCTC के साथ एक बार ये पैकेज जरूर प्लान करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

केरल को 'भगवान का घर' या "God's Own Country" भी कहा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक बार केरल घूमने जरूर जाएं। केरल घूमने के लिए IRCTC ने AMAZING KERALA नाम से ये खास पैकेज तैयार किया है। जिसका कोड (SEH035) तय किया गया है। 4 रात और 5 दिन का ये पैकेज काफी खास और किफायती है। इस पैकेज की बुकिंग आप आगामी 15 जुलाई के लिए कर सकते हैं। इसका सफर कोच्ची से सड़क मार्ग द्वारा शुरू होगा। जिसमें आपको केरल कई शानदार जगहों का ट्रिप कराया जाएगा।

कितना होगा खर्च?

AMAZING KERALA टूर पैकेज में सफर करने के लिए आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 39,420/- रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों में ये खर्चा 20,385 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च करना होगा। यदि आप 3 लोगों के ग्रुप में ट्रेवल करते हैं, तो आपको 15,990 रुपए प्रति व्यक्ति व्यय करना होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article