यात्रा

सस्ते में करनी है विदेश ट्रिप तो बनाएं इन देशों का प्लान, दुबई और थाईलैंड से भी हैं किफायती

Cheap International Trip : विदेश घूमना भला किसका सपना नहीं होता है, लेकिन ज्यादा खर्चे के कारण अक्सर इसे आगे के लिए टालते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप बेहद सस्ते में अपनी इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस तरह आपका बजट आपके सपने के बीच नहीं आएगा।

Image

सस्ती विदेश ट्रिप (फोटो - Canva)

जीवन में एक बार इंटरनेशनल ट्रिप करने का सपना सभी का होता है, लेकिन हमारे इस सपने के बीच जो चीज सबसे ज्यादा आड़े आती है, वो है बजट की किल्लत। जी हां यदि आप भी कम बजट के चलते कोई विदेश ट्रिप नहीं प्लान कर पा रहे है, तो आपको हमारे बताए ये सस्ते डेस्टिनेशन देखने चाहिए। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो बेहद खूबसूरत और किफायती भी हैं। जहां आप अपनी ट्रिप महज कुछ हजार रुपए में प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

नेपाल

इंडियन्स के लिए सबसे सस्ता और करीब यदि कोई देश है, तो वो है नेपाल। जी हां आप नेपाल ट्रिप का प्लान बेहद सस्ते दामों में कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको किसी तरह के वीजा और पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं होती है। हिमालय की खूबसूरत तलहटी में बसा नेपाल एक सस्ता और खूबसूरत देश है।

श्रीलंका

भारत से विदेश ट्रिप के लिए श्रीलंका एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको शानदार समुद्री किनारे, बौद्ध मठ, जंगल और पहाड़ देखने को मिल सकते हैं। आप लगभग 50 हजार रुपए में 5 दिन का ट्रिप श्री लंका में प्लान कर सकते हैं। यहां आपको अपने देश के जैसी ही संस्कृति में घूमने का मौका मिलेगा।

कंबोडिया

अपनी पुरातन संस्कृति और शानदार नजारों के लिए कंबोडिया एक शानदार देश है। यहां आप सस्ते में अच्छा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जिसका कारण यहां की करेंसी भारत के मुकाबले काफी कम है, इसलिए आप यहां सस्ते में एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कंबोडिया घूमने के लिए आपको 5 दिन में केवल 25-30 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article