यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ कर आएं विदेश की सैर, प्राचीन मंदिरों से लेकर किलों तक के करें दीदार

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने विदेश घूमने के लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में भूटान की सैर करवाई जाएगी। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी पर डिटेल में नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने विदेश घूमने के लिए नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। भूटान की आपको सैर करवाई जिसमें अद्भुत परिदृश्यों, पौराणिक प्राचीन मंदिरों, किलों को शामिल किया गया है। घूमने-फिरने वालों के लिए भूटान की यात्रा किसी एडवेंचर ट्रिप से कम नहीं होती। 5 मई 2025 को लखनऊ से 23:20 बजे दिल्ली और फिर वहां से भूटान के लिए आपको रवाना होना होगा।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। रहने से लेकर खाने पीने तक का इंतजाम इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने का इतंजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा।

आपको यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला गाइड आपकी मदद के लिए हमेशा रहेगा। ट्रिपल शेयरिंग में यानि परिवार के साथ आप यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति खर्चा 86400 रुपए है। सोलो ट्रिप भी आप कर सकते हैं इसके लिए 102200 खर्च करने पड़ेगे।

सिंपली भूटान नाम से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ये पैकेज आपको मिल जाएगा। आईआरसीटीसी मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO18 है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article