यात्रा

छोटे बच्चों के साथ ट्रैवल करना है आसान, अपनाएं ये 3 मजेदार टिप्स

Child Friendly Travel Tips: अगर आप 5 साल तक या उससे छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां कुछ महत्वपूर्ण बातों को डिटेल में बताया गया है, जिनका ध्यान रखना आपके ट्रिप को आरामदायक और मजेदार बना सकता है।

Image

Child Friendly Travel Tips

Travel Tips With Children: बच्चों के साथ यात्रा करना चुनौतीपूर्ण रहता है। अगर आप 5 साल तक के बच्चों के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो सही प्लानिंग और थोड़े से धैर्य से आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। बच्चों के साथ यात्रा का असली मजा लेने के लिए कुछ बाते हैं जिनका ध्यान आप रख सकते हैं। यहां तीन महत्वपूर्ण बातों को डिटेल में बताया गया है जिन्हें जानकर आप भी फटाफट से ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।

सुरक्षा और खाना और पानी का ध्यान: भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का हाथ पकड़कर रखें क्योंकि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। यात्रा के दौरान सीट बेल्ट, कार सीट या प्रॉपेर कैरियर का इस्तेमाल करें। छोटे बच्चे बार-बार भूख और प्यास महसूस करते हैं ऐसे में स्नैक्स, पानी की बोतल और बच्चों के पसंदीदा हल्के भोजन जरूर साथ रखें।

मनोरंजन और ट्रिप प्लानिंग: अगर आप लंबी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये जान लें कि लंबी यात्रा में बच्चे जल्दी ऊब जाते हैं। बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट जैसे- खिलौने या मोबाइल/टैबलेट साथ में रखें। बच्चों के हिसाब से ट्रिप का समय और स्थान चुनें। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले या थकाऊ प्लान बच्चों के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

आराम और नींद: बच्चों की नींद पूरी होना बेहद जरूरी है। यात्रा के दौरान बीच-बीच में छोटा ब्रेक लेते रहें। यदि यात्रा लंबी हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा पावर नैप लेता रहे इससे पूरा वक्त वो एनर्जेटिक रहेगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article