नवविवाहित जोड़ों के लिए हनीमून प्लानिंग की तैयारी सबसे बड़ा टास्क होता है। शादी में काफी खर्च के कारण लोग हनीमून का बजट भी देखने लगते हैं। हनीमून जीवन का एक खास और यादगार समय होता है, इसलिए इसकी प्लानिंग भी खास होनी चाहिए। यहां कपल्स अपने रिश्ते की नई शुरुआत करते हैं। हनीमून की प्लानिंग करना रोमांचक के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी होना चाहिए। ताकि उसके बाद किसी तरह की आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े। आइए जानते हैं बजट हनीमून के लिए कुछ टिप्स...
ऑफ सीजन का चयन
हनीमून के लिए ऑफ-सीजन चुनना सबसे किफायती तरीका है। टूरिस्ट की कमी के कारण इस समय फ्लाइट टिकट, होटल और खाना-पीना काफी सस्ता हो जाता है। साथ ही भीड़-भाड़ भी कम रहती है, जिससे आप ज्यादा प्राइवेट और शांति का आनंद ले सकते हैं।
एडवांस बुकिंग
आप ट्रिप को जितना किफायती चाहते हैं, उसकी बुकिंग उतने ही दिन पहले कर लें। जी हां शादी की तारीख तय होते ही यदि आप हनीमून प्लान करते हैं। तो आप लास्ट मिनट की महंगी बुकिंग से बच सकते हैं। एडवांस बुकिंग में आप होटल और फ्लाइट से काफी पैसा बचा सकते हैं।
बजट डेस्टिनेशन का चयन
हनीमून मनाने के लिए आप पेरिस या लंदन जाना चाहते हैं, तो आपको जेब भी ढ़ीली करनी होगी। लेकिन सस्ते में आप भारत में भी खूबसूरत जगहों पर हनीमून की प्लानिंग कर सकते हैं। देश में ऐसे कई डेस्टिनेशन है, यहां आप कम खर्चे में खूबसूरती के बीच पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।
