यात्रा

हरियाली तीज पर वृंदावन जाने की है प्लानिंग? ट्रैवलर्स के लिए बदल गया है बांके बिहारी के दर्शन का समय, जानें पूरी डिटेल

Banke Bihari Darshan Timings For Travelers:अगर आप हरियाली तीज 2025 पर वृंदावन घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो आपको बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी जरूरी जानकारी पता होना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर के दर्शन की बदल गई हैं। पर्यटकों को इस समय मिलेंगे दिव्य दर्शन।

Image

Banke Bihari Darshan Timings

Banke Bihari Darshan Timings For Travelers: अगर आप इस बार हरियाली तीज पर वृंदावन जाने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। बांके बिहारी जी के दर्शन का समय सिर्फ तीज के दिन के लिए बदल दिया गया है। भीड़ को देखते हुए ये फैसला मंदिर प्रशासन ने लिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। ऐसे में अगर आप दर्शन करने जा रहे हैं, तो टाइमिंग पहले ही चेक कर लें, वरना यात्रा अधूरी रह सकती है।

तीज पर बदली गई दर्शन की टाइमिंग

हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त 2025 को है और इसी दिन बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय भी बदला गया है। श्रावण महीने की इस खास तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, इसलिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

सुबह ही होंगे दर्शन

मंदिर में तीज के दिन दर्शन केवल सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक ही हो पाएंगे। यानी जो भी भक्त बांके बिहारी जी के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें सुबह जल्दी मंदिर पहुंचना होगा क्योंकि तय समय के बाद दर्शन का मौका नहीं मिलेगा।

शाम को दर्शन पूरी तरह रहेंगे बंद

हर साल की तरह इस बार भी तीज पर शाम को मंदिर दर्शन के लिए नहीं खुलेगा। श्रद्धालुओं को सिर्फ सुबह के तीन घंटे का ही समय मिलेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि दोपहर या शाम को जाकर दर्शन करेंगे, तो ऐसा प्लान न बनाएं।

शाम को दर्शन रहेंगे बंद (फोटो: Istock)

शाम को दर्शन रहेंगे बंद (फोटो: Istock)

भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

मंदिर और प्रशासन की ओर से हरियाली तीज पर आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लानिंग की जा रही है। लेकिन आपसे भी यही सलाह है कि दर्शन का समय ध्यान में रखकर ही यात्रा करें।

यात्रा से पहले ये बातें ध्यान में रखें

अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो एक दिन पहले वृंदावन पहुंच जाएं। सुबह समय से उठकर मंदिर के गेट पर पहुंचें, क्योंकि हर साल इस दिन बहुत भारी भीड़ होती है। बिना सही जानकारी के निकलेंगे तो दर्शन का मौका चूक सकते हैं।

हरियाली तीज एक खास मौका होता है और बांके बिहारी जी के दर्शन उस दिन और भी खास माने जाते हैं। लेकिन इस बार मंदिर की टाइमिंग बदली हुई है, इसलिए अगर आप दर्शन का सुख लेना चाहते हैं तो नई टाइमिंग के मुताबिक ही तैयारी करें। सही जानकारी और सही समय से यात्रा प्लान करें ताकि आपका आस्था भरा ये सफर यादगार बन जाए।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article