Adventure In Himalayas: शहर की भागम-भाग से राहत पाने के लिए हिमालय से बेहतर शायद ही आपको कोई जगह मिले। ऐसे में वक्त निकालकर आप अपनी यात्रा का प्लान कर सकते हैं। यहां हमने एक बेहतरीन हिमालयन एस्केप प्लान बनाया है जिसे आप 4 से 5 दिन के भीतर एक्सप्लोर कर सकते हैं। ताउम्र ना भूल पाने वाले अनुभव के लिए आप कुछ इस प्रकार यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
सफर की शुरुआत: दिल्ली/चंडीगढ़ से बस, टैक्सी या फिर फ्लाइट के द्वारा मनाली पहुंचें जहां पहुंचकर हडिंबा देवी मंदिर दर्शन, मनु मंदिर और वशिष्ठ कुंड में स्नान और मॉल रोड पर लोकल खरीदारी का लुत्फ उठाएं। रात भर मनाली में ठहराव के बाद सोलांग वैली और रोहतांग पास की यात्रा करें।
एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं लुत्फ: एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग, ATV राइड्स और जिप लाइनिंग का लुत्फ सोलांग वैली के पास उठाएं। फोटो लेने के लिए एकदम परफेक्ट लोकेशन आपको रोहतांग पास में मिल जाएगी। इसके बाद कला और संस्कृति का संगम देखने के लिए नग्गर कैसल और निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी की सैर करें।
इन जगहों को करें प्लान में शामिल: पार्वती वैली का जादू देखने के लिए आप मनाली से कसोल के लिए प्रस्थान करें जिसमें आपको तकरीबन 3 घंटे तक का टाइम लग सकता है। लोकल संस्कृति का अनुभव करने के साथ ही आप यहां ट्रेकिंग और इजरायली कैफे में ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाएं।
मंत्रमुग्ध कर देगा सफर: हॉट स्प्रिंग्स और गुरुद्वारा दर्शन के लिए मणिकरण साहिब जाना बिल्कुल भी ना भूलें। अगर संभव हो तो तोष या खीरगंगा ट्रेक जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच समय बिताना आपक मंत्रमुग्ध कर देगा।
