यात्रा

मिट्टी की दीवारों में बसी सुकून भरी जिंदगी, प्रकृति की गोद में एक देसी आशियाना

Himachal Pradesh Tourism: रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटक हमेशा ही घूमने-फिरने के लिए यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। अगर आप कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो इस बार ट्रैवल बकेट लिस्ट में लाहौल घाटी को शामिल कर सकते हैं। लाहौल घाटी के 80 साल पुराने जोंसा मडहाउस में ठहरना आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा।

Image

Lahaul Valley Zomsa Mudhouse (photo-instagram)

Himachal Pradesh Tourism: अगर आप यात्रा के दौरान कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो इस बार लाहौल घाटी का रुख करने का प्लान कर सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवाओं और शांत वातावरण के लिए लाहौल घाटी जानी जाती है। नदी की कल-कल करती आवाजें, घाटियां और पहाड़ियां इस जगह की पहचान है जो ना केवल भारत के कोने-कोने से पर्यटकों को आकर्षित करती है बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी ये जगह काफी भाती है। लाहौल की असली आत्मा को महसूस करने के लिए इस बार आप पारंपरिक जोंसा मडहाउस का रुख कर सकते हैं। यहां ठहरना शानदार विकल्प होगा जो सदियों से स्थानीय जीवनशैली का हिस्सा रहा है।

जोंसा मडहाउस मिट्टी और लकड़ी से बने पारंपरिक घर है जो लाहौल और स्पीति घाटियों में पाए जाते हैं। ये घर लगभग 80 साल पुराने हैं और अपनी पुरानी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। ये घर पर्यावरण के अनुकूल है और पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री से बने होते हैं। ये मडहाउस ठंड से बचाने के साथ-साथ अंदर एक प्राकृतिक ठंडक बनाए रखते हैं।

यहां ठहर कर आप स्थानीय लोगों की दिनचर्या, उनकी संस्कृति और उनकी सरलता को करीब से देख सकते हैं। यह सिर्फ एक पर्यटक स्थल नहीं, बल्कि एक इमोशन है जिसे लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर महसूस करना चाहिए।

मनाली से लाहौल घाटी के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध है। सड़क मार्ग से यात्रा करना सुगम और आरामदायक होता है। सर्दियों में मार्ग बंद हो जाते हैं अप्रैल से अक्टूबर तक का मौसम यहां जाने के लिए सबसे बेस्ट होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article