यात्रा

Harihar Fort Trek: रोमांच से भरपूर होगा सफर, किले तक पहुंचने के लिए करना पड़ता है खतरनाक ट्रेक

Complete Guide to Harihar Fort Trek: ट्रेकिंग के शौकिन पर्यटकों के लिए हरीहर किला ट्रैक रोमांच से भरपूर हो सकता है। भले ही यह ट्रैक चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व आपकी यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना देता है। यदि आप साहसिक यात्राओं के शौकिन हैं, तो हरीहर किला जरूर ट्राई करें।

Image

Harihar Fort Trek

Harihar Fort Trek: रोमांचक यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटक अक्सर किसी यूनीक लोकेशन की तलाश में होते हैं। रोमांचक और चुनौतीपूर्ण ट्रैक की अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। भारत में ही एक ऐसा ट्रैक है, जो अपनी कठिनाई के कारण पर्यटकों का ध्यान खींचता है। हम बात कर रहे हैं हरीहर किला ट्रैक की जो महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित है। कठिन ट्रेकिंग गंतव्य के रूप में इसकी पहचान होती है। समुद्र स्तर से करीब 1,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस किले तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 2-3 घंटे की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है।

अगर आप ट्रैकिंग के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो हरीह किला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह किला अपने अनोखे और दृढ़ निर्माण के कारण फेमस है। एक पर्वत की चोटी पर स्थित होने के चलते ट्रैकिंग और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

हरीहर किले तक पहुंचने के लिए चढ़ाई बेहद कठिन है। दृढ़ और खड़ी चढ़ाई, सीढ़ियां और संकरे रास्ते आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। केवल अनुभवियों के लिए ही ये ट्रेक करना उपयुक्त होता है। किले तक पहुंचने के रास्ते में एक महत्वपूर्ण और कठिन हिस्सा धातु की सीढ़ियां ही होती हैं।

बता दें कि इस यात्रा के दौरान आप मंजिल से ज्यादा सफर का मजा ले सकते हैं। रास्ते में प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव आपका दिन बना देगा। घने जंगल, पहाड़ों की हरी-भरी वादियां, और नीचे बहती नदियां आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। बता दें कि अगर आप पहली बार हरीहर किला ट्रैक कर रहे हैं, तो एक अच्छे गाइड के साथ यात्रा करना बेहतर होगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article