यात्रा

नाइटलाइफ से हटकर गोवा में यहां मिलेगा असली एडवेंचर का मजा, नहीं करेगा वापस आने का मन

North Goa Tourist Places: गोवा ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो गोवा में कहां जाएं ये सवाल जरूर आपके मन में होगा। गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता की खोज के लिए आपको नॉर्थ गोवा की यात्रा करनी चाहिए। ये अनोखा अनुभव आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

Image

North Goa (photo: canva)

Goa Tourism: गोवा शानदार बीचेज, मंत्रमुग्ध कर देने वाली नाइटलाइफ और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए फेमस है। लेकिन, गोवा सिर्फ नाइटलाइफ और पार्टियों तक ही सीमित नहीं है। ऐसे में अगर आप गोवा ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो इस हिडेन जेम को ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं नॉर्थ गोवा की जिसे कम जानकारी के चलते बहुत कम यात्री एक्सप्लोर कर पाते हैं। नॉर्थ गोवा में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता की खोज में आप यहां जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों के साथ घुलने-मिलने का अनुभव: शहर की भागम-भाग से दूर आप यहां पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ मछली पकड़ने का अनुभव कर सकते हैं। छिपे हुए झरनों की सैर आप यहां कर सकते हैं। प्रामाणिक गोवा के व्यंजनों का आनंद यहां के स्थानीय खाने में ले सकते हैं। मसालों के बागान में घूम सकते हैं।

भीड़-भाड़ वाले समुद्र तटों से बनाएं दूरी: चापोरा, मोरजिम और सिओलिम जैसे गांव जाना बिल्कुल भी मत भूलें। इसके साथ ही यहां स्थानीय मछुआरों के साथ जुड़ने और सदियों पुरानी मछली पकड़ने की तकनीक सीखने का अवसर आपको मिलेगा। समुद्री भोजन पकड़ने के रोमांच का आनंद लें नदी के किनारे खाना पकाएं।

मनमोहक झरनों के साथ हरे-भरे जंगल की सैर: इसके अलावा ट्रिप के दौरान मनमोहक झरनों के साथ हरे-भरे जंगल की सैर आप कर सकते हैं। सैन्क्वेलिम के पास अरवलम झरना एक शानदार ट्रेक है। केसरवल स्प्रिंग्स एक एकांत जगह है। पर्यटकों की भीड़ से दूर गोवा की हरियाली का अनुभव आप यहां कर सकते हैं। मापुसा, पंजिम और सिओलिम में स्थानीय भोजनालय की यात्रा करना ना भूलें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article