यात्रा

Goa Tourism: स्पेन से भी ज्यादा खतरनाक होगा गोवा का एडवेंचर, पूरा होगा यात्रियों का शौक

Goa Tourism: अगर आप दोस्तों या अकेले गोवा घूमने का प्लान कर रहे हो तो आपके लिए खुशखबरी है। गोवा पर्यटन ने पांच नई साहसिक और मजेदार एक्टिविटी शुरू की हैं। ये अतिरिक्त और नई सुविधाएं पर्यटकों के रोमांचक अनुभवों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

Image

Goa Tourism

Goa Tourism: एडवेंचर के शौकीन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोवा पर रोमांच, सूरज और समुद्र किनारे मजा अब दोगुना होने वाला है। गोवा पर्यटन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ रोमांचक गतिविधियां शुरू की हैं। ये रोमांचकारी गतिविधियां गोवा घूमने आने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इन नई पेशकशों का उद्देश्य गोवा की यात्रा को और भी रोमांचक बनाना है।

बंजी जंपिंग, पैरामोटरिंग, शूटिंग रेंज, व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग और स्कूबा डाइविंग इसमें शामिल हैं। अगर आप निडर अनुभवों की खोज में हैं तो इस बार गोवा आना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। साहसिक प्रेमी अब गोवा में दिल दहला देने वाले क्षणों और अविस्मरणीय पलों का अनुभव कर सकेंगे।

साहसिक गतिविधियों को लाने का फैसला पूरे भारत में ऐसे अनुभवों की बढ़ती मांग की वजह से किया गया है। गोवा हमेशा से पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य रहा है, यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, खासकर छुट्टियों के मौसम में ऐसे में ये 5 एक्टिविटी उनकी गोवा की यात्रा को और मनोरम बना देंगी।

पर्यटन विभाग का उद्देश्य गोवा को असाधारण साहसिक अनुभवों के केंद्र के रूप में स्थापित करते हुए यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करना है। इन रोमांचक गतिविधियों के जुड़ने से भारत के टॉप टूरिस्ट प्लेसों के रूप में गोवा की प्रतिष्ठा को और मजबूत करना है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article