यात्रा

परिवार के साथ करें रोमांच की खोज, ये हैं भारत की सबसे मजेदार एडवेंचर लोकेशंस

Offbeat Travel With Kids: अगर आपको परिवार के साथ यात्रा करना पसंद हैं और आप फैमिली ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने 4 शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में डिटेल में बात की है जहां आप परिवार को साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Family Friendly Travel Destinations (फोटो-canva)

Family Friendly Travel Destinations: परिवार के साथ ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और कुछ हटके, मजेदार और सुरक्षित रोमांचक स्थलों की तलाश हैं तो इन 4 जगहों को आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये 4 अनोखी फैमिली फ्रेंडली एडवेंचर ट्रैवल डेस्टिनेशन्स हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है।

ऋषिकेश: उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन ऋषिकेश को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, योगा के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। एडवेंचर और शांति दोनों की खोज में पर्यटक यहां जाते हैं।

कुर्ग: कर्नाटक में स्थित कुर्ग को इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल किया गया है। बटरफ्लाई पार्क, डबारे एलीफैंट ट्रेनिंग सेंटर यहां पर मौजूद है जो बच्चों को खासा पसंद आती है। हरियाली, जंगल और शांत वातावरण के लिए आप यहां जा सकते हैं।

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग हिल स्टेशन को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। खिलौना ट्रेन और चाय बागानों की दुनिया आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। प्राकृतिक सुंदरता और बच्चों को लुभाने वाली ट्रेन यात्रा के लिए आप यहां जा सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप: स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, सेल बोटिंग कुछ ऐसी एक्टिविटी हैं जो आप यहां कर सकते हैं। सेलुलर जेल लाइट शो, समुद्री म्यूजियम बच्चों के लिए परफेक्ट है। पानी के खेल और द्वीपों की खोज के लिए आप यहां जा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article