यात्रा

Nepal Tourism: नेपाल में छिपा है स्वर्ग, शानदार नाइटलाइफ के लिए जाएं यहां, बेहद कम लोगों को है पता

Nepal Nightlife: बजट में अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो नेपाल की यात्रा का चुनाव हर लिहाज से एकदम परफेक्ट होता है। नेपाल में कहां जाएं और शानदार नाइटलाइफ यहां कैसे एन्जॉय करें। इस सवाल का जवाब यहां डिटेल में दिया गया है। आज हम आपको थामेल के बारे में बताएंगे जहां की नाइटलाइफ काफी जिंदादिल है।

Image

Nepal tourist places (photo credit canva)

Nepal Tourist Places: भारतीय पर्यटक हर साल लाखों की संख्या में नेपाल की यात्रा करते हैं। नेपाल सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है बल्कि रोमांच की चाह रखने वालों के लिए नेपाल की यात्रा कभी ना भूल पाने वाला एहसास होता है जिसे लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर महसूस करना चाहिए। नेपाल में हर वर्ग हर उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ है जो आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। नेपाल की यात्रा के दौरान अगर आप शानदार नाइटलाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो थामेल की यात्रा आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है।

असली नेपाल की खोज थामेल से ही शुरू होती है जिसकी शानदार नाइटलाइफ आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। थामेल में एक से बढ़कर एक शानदार पब और कैफे हैं जहां लोकल और इंटरनेशनल दोनों बैंड्स परफॉर्म करते हैं। लाइव म्यूजिक का आनंद लेने के साथ ही यहां आप कम पैसों में चिलआउट कर सकते हैं।

थामेल में ढेर सारे छोटे और शानदार क्लब मौजूद हैं। फ्रीक स्ट्रीट सोशल क्लब, पर्पल हेज रॉक बार और जैज अपस्टेयर थामेल में कुछ लोकप्रिय जगहें हैं। शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करने के साथ ही रात के समय सड़क पर वॉक करते हुए आप मोमोज, थुक्पा और अन्य नेपाली व्यंजन का मजा ले सकते हैं।

भारत से नेपाल में प्रवेश करने के लिए लोकप्रिय मार्ग गोरखपुर के पास सनौली बॉर्डर है। बॉर्डर पार करके आप काठमांडू के लिए बस या लोकल कैब लें। यहां से 2-3 किलोमीटर का सफर तय करके आप 10 मिनट में थामेल पहुंच जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article