IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको रण उत्सव में शामिल होने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'RANN UTSAV FLIGHT PACKAGE' रखा गया है।
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26 फरवरी 2026 को पर्यटकों को उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान है और राजकोट एयरपोर्ट पर 15:45 बजे आगमन होगा। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पिक-अप की व्यवस्था रहेगी और वहां से होटल, भुज के लिए ट्रांसफर किया जाएगा।
रण उत्सव गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक बड़ा सांस्कृतिक उत्सव है, जो कच्छ की अनोखी विरासत, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और प्राकृतिक खूबसूरती को सेलिब्रेट करता है। ये फेस्टिवल ग्रेट रण ऑफ कच्छ के सफेद रेगिस्तान में होता है। सोचिए, जहां चारों तरफ सिर्फ सफेद नमक का मैदान दिखता है, वही जगह करीब चार महीने तक रंग-बिरंगी लाइट्स, लोक संगीत, डांस और टेंट सिटी से जगमगा उठती है।
अब बात करते हैं भुज की, जो गुजरात के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। 2001 के भूकंप में शहर को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन आज यहां की कई ऐतिहासिक इमारतों को दोबारा खूबसूरती से तैयार किया गया है। हमीरसर झील के पास बना आईना महल 18वीं सदी का एक शानदार महल है।
अंदर जाएं तो झूमर, शीशों की बारीक कारीगरी और कीमती पत्थरों की सजावट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। पास ही स्थित प्राम महल इटालियन गोथिक स्टाइल में बना है। इसका ऊंचा बेल टावर पूरे शहर का शानदार नजारा दिखाता है और इसके आंगन में एक पारंपरिक हिंदू मंदिर भी है। पैकेज में आगे भी आपके लिए बहुत कुछ है।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 34,500 और 33,500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 30,500 है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 45,500 रुपए में पड़ेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBA31 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595931293, 8595931294, 8595931291 संपर्क कर सकते हैं।
