IRCTC Package 2026: एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए शानदार वियतनाम टूर पैकेज को लॉन्च कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने 'VIETNAM EX DELHI' नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। वियतनाम एक ऐसा देश है जहां घूमने के लिए ढेर सारी खूबसूरत जगहें, लाजवाब स्वाद और अनोखे अनुभव आपका इंतजार करते हैं। आईआरसीटीसी के साथ वियतनाम की यात्रा पर निकलें और नीले पानी की शानदार खाड़ियों, चूना पत्थर से बने खूबसूरत द्वीपों और रंग-बिरंगी लालटेन से जगमगाती गलियों व नहरों की खूबसूरती को करीब से देखें।
यह यात्रा आपको एक ऐसे जादुई दौर में ले जाएगी, जहां की खूबसूरती और माहौल आपके मन और आत्मा को सुकून और रोशनी से भर देगा। 30 मार्च 2026 को दिल्ली से आपको फ्लाइट लेनी है। हो ची मिन्ह सिटी पहुंचने के बाद इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद एयरपोर्ट पर टूर गाइड आपसे मिलेंगे और आपको होटल तक ले जाया जाएगा। होटल में अर्ली चेक-इन और नाश्ते की सुविधा मिलेगी। थोड़ा आराम करने और लंच करने के बाद शहर घूमने के लिए निकलेंगे।
इस दौरान War Remnants Museum, चाइनाटाउन और बिन्ह ताय मार्केट, और Independence Palace जैसी जगहों को देखा जाएगा। रात को डिनर के बाद वापस होटल लौटेंगे और वहीं रात में ठहराव होगा। अगले दिन होटल से चेक-आउट करने के बाद कू ची टनल्स देखने के लिए जाएंगे। ये सुरंगें वियतनाम युद्ध के समय इस्तेमाल की जाती थीं और आज एक मशहूर पर्यटन स्थल हैं।
बा ना हिल्स घूमने का कार्यक्रम होगा। यहां जाने के लिए केबल कार से पहाड़ की चोटी तक जाया जाएगा। रास्ते में पुराने फ्रेंच विला देखेंगे। इसके बाद केबल कार से आगे बढ़ते हुए नुई चुआ पर्वत की चोटी तक पहुंचेंगे। यहां नघिन्ह फोंग टॉप, ले निम विला और आर्किड गार्डन भी देखें। इसके अलावा यहां हिल क्लाइंबिंग ट्रेन का मजा लिया जा सकता है और डेबे एंशिएंट वाइन सेलर, ले जार्डिन डी'अमोर फ्लावर गार्डन और लिन्ह उनग पगोडा में भी यात्रा की जा सकती है।
इस पैकेज का कोड NDO35 है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 129000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 111000 और 110500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 102000 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287930747 पर संपर्क कर सकते हैं।
