एजुकेशन

AFMS Recruitment 2026: आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज में शामिल होने का बेहतरीन मौका, आवेदन की अंतिम तिथि करीब, 8 दिनों में प्रक्रिया करें पूरी

AFMS Recruitment 2026: भारतीय सशस्त्र बलों में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकली मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब करीब है। उम्मीदवारों के पास केवल 8 दिन का समय बाकी रह गया है।

Image

AFMS Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

AFMS Recruitment 2026: भारतीय सशस्त्र बलों में बतौर मेडिकल ऑफिसर सेवा देने का सपना देख रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। आर्म्ड फोर्सेज में डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली गई भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास अब केवल 8 दिनों का समय बाकी रह गया है। जो अभ्यर्थी देश सेवा के साथ-साथ एक शानदार मेडिकल करियर की तलाश में हैं और जिन्होंने अब तक अपना आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट नहीं किया है, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल join.afms.gov.in के माध्यम से तुरंत अपना रजिस्ट्रैशन प्रक्रिया पूरी करने चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया के साथ भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीचे विस्तृत रूप से दी गई है।

AFMS भर्ती 2026

संस्थान का नामआर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS)
पद का नाममेडिकल ऑफिसर
आवेदन की अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2026
आवेदन का मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjoin.afms.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

- अभ्यर्थी के पास डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) के मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होना अनिवार्य है।

- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अनिवार्य रोटेटरी इंटरर्नशिप निर्धारित तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

- विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।

- 2026 में आयोजित हुई बीडीएड और एमडीएस की नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नोट - भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जिन उम्मीदवारों के पास पीजी डिग्री/डिप्लोमा (MD/MS/DNB) है, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या है भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

1. इंटरव्यू - योग्य उम्मीदवारों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ उनके तकनीकी ज्ञान और अधिकारी वर्ग के गुणों का आकलन किया जाएगा।

2. मेडिकल एग्जामिनेशन - इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का सैन्य मानकों के अनुसार कड़ा शारीरिक व चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।

आसान स्टेप में ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1 - AFMS की आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 3 - लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 4 - अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, एमबीबीएस डिग्री, इंटरर्नशिप सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।

स्टेप 5 - निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6 - फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं और सर्वर डाउन होने से बचने के लिए पात्र डॉक्टर बिना समय गंवाए अपना फॉर्म तुरंत भरें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article