यात्रा

DGCA New Rules: फ्लाइट टिकट कैंसिल? अब नहीं होगा नुकसान, मिलेगा पूरा रिफंड!

Ticket Change Rules: यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब अगर आप अपनी फ्लाइट का टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल करते हैं, तो आपको पूरा पैसा वापस (फुल रिफंड) मिलेगा। यह सुविधा सिर्फ 48 घंटे के भीतर लागू होगी, और इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह नया नियम DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने लागू किया है।

Image

DGCA New Rules

Flight Cancellation Policy India: यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। DGCA के मुताबिक, अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल करना चाहता है या फ्लाइट की तारीख बदलना चाहता है, तो उसे यह काम 48 घंटे के अंदर करना होगा। अगर टिकट आपने किसी ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा है, तो भी रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइन की ही होगी, क्योंकि एजेंट एयरलाइन के ही प्रतिनिधि माने जाएंगे।

नाम में गलती सुधारने का नियम: अगर टिकट बुक करते समय आपने नाम में गलती कर दी और यह गलती 24 घंटे के अंदर बता दी, तो एयरलाइन बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के नाम ठीक करेगी। लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन्हीं टिकटों पर लागू होगी, जो एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किए गए हों।

लुक-इन ऑप्शन: DGCA ने एक नया नियम जारी किया है जिसे- लुक-इन ऑप्शन कहा गया है। इसके तहत यात्री टिकट बुक करने के बाद 48 घंटे के अंदर उसे कैंसिल या रीशेड्यूल कर सकते हैं। अगर आप नई फ्लाइट चुनते हैं, तो सिर्फ किराए का फर्क देना होगा।

लेकिन ध्यान रहे — यह सुविधा उन यात्रियों के लिए नहीं होगी, जिनकी डोमेस्टिक फ्लाइट अगले 5 दिनों के भीतर है। और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए यह नियम 15 दिनों के अंदर लागू नहीं होगा।

अतिरिक्त जानकारी: इस नई पॉलिसी का मकसद यात्रियों को ज्यादा सुविधा और लचीलापन देना है। DGCA ने यह भी बताया है कि अगर किसी यात्री को व्हीलचेयर या किसी खास सहायता की जरूरत हो, तो एयरलाइन थोड़ा अतिरिक्त शुल्क ले सकती है। लेकिन यह सिर्फ उन यात्रियों पर लागू होगा जो दिव्यांग नहीं हैं। इस नई नीति से यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा और आराम मिलेगा। अब फ्लाइट बुकिंग के वक्त अगर आपकी योजना बदल भी जाए, तो आपको नुकसान नहीं होगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article