Destination Wedding Spots: वेडिंग को खास बनाने चाहते हैं और शानदार लोकेशन की तलाश में हैं तो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है। कम पैसों में आप भारत में रहकर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। शांत पहाड़ों से लेकर बीच डेस्टिनेशन तक भारत में एक से बढ़कर एक तमाम ऐसी डेस्टिनेशन है जो आपकी वेडिंग को परफेक्ट बना देंगी। ये 4 शानदार भारतीय डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आप चुन सकते हैं।
उदयपुर, राजस्थान: अगर आप शाही शादी का सपना देख रहे हैं तो झीलों का शहर, उदयपुर (राजस्थान) का रुख कर सकते हैं। वेडिंग कैपिटल के नाम से उदयपुर फेमस है जिसे रॉयल थीम, झीलें, प्राचीन महल बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए टॉप चॉइस बनाते हैं। पिछोला झील, शानदार महल, और रॉयल वेन्यूज़ (जैसे सिटी पैलेस, लीला पैलेस, ओबेरॉय उदयविलास) आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
गोवा: बीच वेडिंग का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो गोवा बेस्ट ऑप्शन होगा। समुद्री नजारे, पार्टी वाइब और खूबसूरत रिसॉर्ट्स गोवा की पहचान है जहां खुले आसमान के नीचे और समुद्र की लहरों के बीच आप वेडिंग का प्लान कर सकते हैं। चर्च वेडिंग से लेकर सनसेट सी-साइड वेडिंग का चुनाव आप कर सकते हैं।
केरल: बैकवाटर वेडिंग के अनोखे अनुभव के लिए केरल का चुनाव कर सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, बैकवाटर सेटअप यहां के माहौल को गुलजार बना देते हैं। अलेप्पी और कोवलम जैसी जगह आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं जहां हाउसबोट्स और नारियल के पेड़ों के बीच शादी करना एक अनोखा अनुभव होता है।
मसूरी, उत्तराखंड: पहाड़ों के बीच परियों जैसी शादी के लिए मसूरी, उत्तराखंड का रुख कर सकते हैं। पहाड़ी सुंदरता, प्राइवेट फंक्शन और रोमांटिक मौसम के बीच यहां आप शादी कर सकते हैं। ड्रीम वेडिंग के लिए यहां छोटे लेकिन खूबसूरत रिसॉर्ट्स मौजूद हैं।
