Desert Adventures in Rajasthan : राजस्थान अपने राजसी ठाठ बाट के लिए दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। इसके अलावा यहां आने वाले पर्यटक डेजर्ट सफारी भी करना नहीं भूलते हैं। यदि आप डेजर्ट सफारी के दौरान केवल ऊंट की सवारी तक ही सीमित हैं, तो आपको हम आज कुछ और एक्टिविटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप डेजर्ट सफारी के दौरान कर सकते हैं। राजस्थान का नाम आते ही सबसे पहले रेगिस्तान और ऊंट की सवारी की तस्वीर हमारे सामने आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का थार डेजर्ट सिर्फ ऊँट की सवारी तक सीमित नहीं है। यहाँ आप कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान में करने के लिए कुछ डेजर्ट एडवेंचर।
जीप राइड
जैसलमेर और बीकानेर जैसे शहरों में डेजर्ट सफारी का लुत्फ उठाया जा सकता है। जहां आप जीप या थार गाड़ी से रेत के टीलों घूमने अनुभव ले सकते हैं। ये ट्रिप आपकी इस तरह और भी एडवेंचरस हो जाती है। रेगिस्तान की खुली हवा और सुनहरी रेत का नजारा आपकी यात्रा को यादगार बना देता है।
पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग
रेगिस्तान में पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग करते हुए आसमान से नजारा देखना एक अनोखा अनुभव है। जैसलमेर में पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग का विकल्प आप चुन सकते हैं। रेत के समुद्र जैसे फैलाव को ऊपर से देखना आपको हमेशा याद रहेगा। ये किसी भी यात्री के लिए एक सपने जैसा होता है। रेगिस्तान के बीच आप पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी का अनुभव ले सकते हैं।
कैंपिंग
रेगिस्तान के बीच कैंपिंग करना आपको हमेशा के लिए एक खास अनुभव देने वाला हो सकता है। खुले आसमान और रेत के समुद्र में तारों के नींचे कैंपिंग करना हमेशा के लिए यादगार अनुभव हो सकता है। यहां कैंपिंग के दौरान आपको राजस्थानी लोकगीत, संगीत और व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिल सकता है।
