यात्रा

Hidden Villages of Rajasthan: जयपुर-जोधपुर छोड़ राजस्थान के इन गांवों में गुजार लें कुछ दिन, खुश हो जाएगा दिल

Hidden Villages of Rajasthan: जयपुर-जोधपुर से आगे अगर राजस्थान का असल रूप देखना है, तो राजस्थान के इन गांवों में कुछ दिन गुजारना बहुत ही दिल छूने वाला हो सकता है। देखें एकदम शांत और सुकून वाले ट्रेवल के लिए राजस्थान के 3 ऐसे गांव जो शहर की भीड़-भाड़ से दूर हैं।

Image

Hidden Villages in Rajasthan (Photo Credit - Canva)

Hidden Villages of Rajasthan: भारत में घूमने फिरने की बात आती है, तो राजस्थान जाने का ख्याल हर किसी के दिमाग में पहले आता है। हालांकि राजस्थान के जयपुर, जोधपुर तो उदयपुर के आगे भी रंगीलों राजस्थान का एक अनूठा रूप है, जो बहुत ही कम लोगों ने देखा है। अगर आप भी ट्रेवलिंग के शौकीन हैं, और वाकई में राजस्थान को करीब से देखना चाहते हैं और कुछ दिन शहर के शोर से दूर गांव की मिट्टी में बिताना चाहते हैं। तो राजस्थान के इन 3 गांवों की सैर आपका मन एकदम शांत कर देगी है और ये अनुभव आपको जीवन भर याद रहने वाला है।

खिमसर

एतिहासिक किले और रेत के टीलों के बीच कुछ दिन गुजारने हैं, तो राजस्थान के खिमसर जरूर जाएं। यहां की संस्कृति, लोग, कला और खाना बेशक ही आपका दिल जीत लेगा। गांव की सैर, हस्तशिल्प और रेगिस्तान की शाम वाकई जिंदगी में एक बार आपको अनुभव करना ही चाहिए।

मंडावा

मंडाावा की गलियां अपनी हजारों साल पुरानी हवेलियों तो ओपन एयर आर्ट म्यूजियम के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां की दीवारें, गलियां अपने साथ पौराणिक कथाओं, संस्कृति और नक्काशी को दर्शाती है। यहां की सड़कों में घूमना ऐसा लगता है मानो आप किसी चित्रकला की किताब के पन्नों पर चल रहे हों। यहाँ की प्रमुख हवेलियाँ जैसे कि मुरारका हवेली और चोखानी हवेली देखने लायक हैं।

ओसियाँ

जोधपुर के पास स्थित ओसियाँ प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह स्थान इतना शांत और आध्यात्मिक है कि यहाँ आते ही मन में एक अलग ही प्रकार की शांति का अनुभव होता है। आसियां के बारे में कम ही लोग जानते हैं, इसलिए अगर आप ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, जहां कम भीड़ हो तो यहां जरूर जाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article