यात्रा

गर्मी के मौसम से पहले घूम आएं इन 3 हिल स्टेशन, खूबसूरत नजारों के बीच बिताओ सुकून के 2 पल

Cool Places to Visit Before Summer: ठंडे मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए सर्दियों का मौसम उपयुक्त होता है। घूमने-फिरने के शौकीन पर्यटक सर्दियों के मौसम को खासा पसंद भी करते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम से पहले भारत में मौजूद इन खूबसूरत जगहों का दौरा करना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है।

Image

Kullu and Manali

Best Cold Destinations Before Summer: ठंडे मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए गर्मी की शुरुआत से पहले पर्यटकों को यात्रा का प्लान कर लेना चाहिए। यहां 4 ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें आपको गर्मी से पहले जरूर देखना चाहिए। इन जगहों पर यात्रा का अनुभव आपको ताजगी से भरने के साथ ही मंत्रमुग्ध कर सकता है। परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा करने के लिए ये स्पॉट बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हैं।

कुल्लू-मनाली: हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन कुल्लू-मनाली ठंडी जलवायु और खूबसूरत पहाड़ों के लिए फेमस है। ट्रैकिंग और एडवेंचर्स लवर्स के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां पर्यटक विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। यहां की ठंडी हवा और शांत वातावरण आपको सुकून देगा।

शिमला: हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन शिमला ब्रिटिश काल का ग्रीष्मकालीन राजधानी था। ठंडी जलवायु और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए शिमला फेमस है। खूबसूरत झीलों से लेकर हरे-भरे जंगल घूमने-फिरने वालों के लिए ये एक आदर्श स्थान है।

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल का हिल स्टेशन दार्जिलिंग गर्मी के मौसम में एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट रहता है। शांतिपूर्ण वातावरण, सुंदर चाय के बगान और हिमालय के दृश्य आपकी यात्रा में चार चांद लगा देंगे। यहां की ठंडी हवा आपको गर्मी से राहत देगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article