यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं रामेश्वरम और कन्याकुमारी, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ अगर आप धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। ये पैकेज परिवार के साथ यात्रा के लिए भी बेहद खास रहने वाला है। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Kanyakumari-Rameswaram-Madurai नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको एकसाथ कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरई घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ये पैकेज बेहद खास रहने वाला है।

3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से 09:00 बजे तक आपको पिक अप करके कुमारी अम्मन मंदिर, थ्री सीज मिंगल पॉइंट, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा, महात्मा गांधी मेमोरियल मंडपम के लिए आपको शानदार कैब से यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। कुमारी अम्मन मंदिर से पर्यटक स्वयं सभी स्थानों का दौरा करेंगे जो एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आएगा।

आने वाले सोमवार, मंगलवार या फिर बुद्धवार आप किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। शानदार स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। मील प्लान के हिसाब से खाने की व्यवस्था भी की गई है। अगर आप परिवार के साथ यात्रा करते हैं यानि ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 8550 रुपए पड़ेगा।

5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 4000 तय किया गया है। डबल शेयरिंग में जाना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 11600 वहीं अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो फिर आपको 22930 रुपए देने होंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो इसका कोड SMH54 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9003140739/9363488231 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article