यात्रा

जहां बहती है सुकून की धारा, इस बार घूमने जाएं दमोह वॉटरफॉल

Damoh Waterfall Travel Guide: घूमने और सुखद छुट्टियों का आनंद लेने के लिए अगर आप किसी शानदार और कम ज्ञात टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित दमोह जलप्रपात आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस झरने की आश्चर्यजनक सुंदरता को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Image

Damoh Waterfall Tourism (Photo- Istock)

Damoh Waterfall Tourism: वातावरण की एक अनोखी बनावट प्रकृति प्रेमियों और शांत वातावरण की तलाश करने वालों के लिए स्वर्ग दमोह वॉटरफॉल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यात्रा के लिए इस बार आप राजस्थान के धौलपुर पहुंच सकते हैं जहां आपको ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन दमोह जलप्रपात मिलेगा। घने जंगलों के बीच गिरता यह जलप्रपात शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है जहां डुबकी लगाना पूरी तरह सुरक्षित है। गौर करने वाली बात ये है कि यहां पानी का प्रवाह इतना तेज है कि वह पानी से बने एक ठोस पत्थर जैसा खूबसूरत नजर आता है।

गतिविधियां और निकटवर्ती आकर्षण: ट्रेकिंग और जंगल वॉक का मजा लेने के साथ ही आप यहां तैराकी, फोटोग्राफी और पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं। राज निवास पैलेस शेरगढ़ किला, मचकुंड धौलपुर और निहार टॉवर दमोह जलप्रपात के निकटवर्ती आकर्षण है।

घूमने का सबसे अच्छा समय: अगर आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें जून से सितंबर का समय यहां घूमने का सबसे बेस्ट टाइम होता है। सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक यह झरना खुला रहता है। प्रवेश निःशुल्क है।

लोकेशन: धौलपुर रेलवे स्टेशन (67 किलोमीटर दूर) इसके निकटतम जंक्शन है। आगरा हवाई अड्डा (123 किलोमीटर दूर) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। सड़क मार्ग से यहां जाना सुगम और आसान होता है। आगरा से NH44 के रास्ते यहां पहुंचा जा सकता है। आगरा से सरमथुरा (120 किलोमीटर) जाएं यहां से दमोह जलप्रपात 10 किलोमीटर दूर है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article