Cold Places in Summer: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इस गर्मी में ठंडी जगहों पर काफी सुकून मिलता है। मई का महीना आधा बीत चुका है और जल्द ही बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी शुरू होने वाली है। ऐसे में इस गर्मी छुट्टी आप अपनी फैमिली के साथ ठंडी जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको इस गर्मी में सर्दी का एहसास होगा।
गर्मियों में घूमने के लिए ठंडी जगह
श्रीनगर, कश्मीरकश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके खूबसूरत नजारे, प्राचीन झीलें, हरी-भरी घाटियां आपकी छुट्टी को यादगार बना देगा। यहां आप शिकारा का जरूर आनंद लें।
सिक्किम
सिक्किम किसी जन्नत से कम नहीं है। पर्यटकों के बीच यह काफी फेमस डेस्टिनेशन है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। जो लोग भीड़ और शोर से दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं उनके लिए ये डेस्टिनेशन परफेक्ट है।
माउंट आबू
राजस्थान में स्थित माउंट आबू शहर रेत में ठंडक देने का काम करता है। इस भीषण गर्मी में ठंडी का मजा लेना चाहते हैं तो माउंट आबू बेस्ट ऑप्शन है। यहां नक्की झील और सनसेट पॉइंट जरूर घूमें।
ऊटी, तमिलनाडु
अगर आप साउथ इंडिया में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ऊटी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। पर्यटकों के बीच ये जगह काफी लोकप्रिय है। हर साल यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में आप यहां का प्लान जरूर बनाएं।
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के चाय बागान और हरियाली आपका मन मोह लेंगे। घूमने के लिए न्यूली वेड कपल्स की ये जगह पहली पसंद होती है। ऐसे में इस गर्मी अगर आप किसी ठंडी जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जरूर जाएं।
