Best Safaris For Kids: अगर आप अपने बच्चों को टीवी, मोबाइल की स्क्रीन से दूर ले जाकर उन्हें प्रकृति के करीब लाने का प्रयास कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। भारत में कई अद्भुत वन्यजीव सफारी हैं, जो ना केवल रोमांचक हैं बल्कि बच्चों के लिए शिक्षा का भी एक माध्यम हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी सफारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के लिए परफेक्ट है।
रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान: रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों के लिए फेमस है। परिवार के साथ यात्रा के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यहां बच्चों को जीप सफारी के दौरान बाघों के साथ-साथ तेंदुए, भालू और विभिन्न पक्षियों को देखने का अवसर मिलता है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड: भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान, जिम कॉर्बेट, बच्चों को वन्यजीवों से परिचित कराने का एक अद्भुत स्थान है। यहां के गाइडेड जीप सफारी बच्चों को जानवरों के बारे में रोचक तथ्य बताते हैं, जिससे उनका ज्ञान बढ़ता है।
काजीरंगा नेशनल पार्क, असम: काजीरंगा एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यहां जीप सफारी या हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं। बच्चों को वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका यहां मिलता है।
पेरीयार नेशनल पार्क, केरल: पेरीयार की जल सफारी बच्चों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित हो सकती है। नाव में बैठकर आप जंगली हाथियों और बंदरों को देख सकते हैं, जो बच्चों के लिए एक अद्भुत दृश्य होता है।
गिर नेशनल पार्क, गुजरात: गिर में एशियाई शेरों को देखने का मौका मिलता है। यहां के गाइड बच्चों को शेरों की आदतों और उनके संरक्षण के बारे में खुलकर जानकारी देते हैं।
