यात्रा

कम बजट में घूमिए विदेश, जानिए सबसे सस्ते 3 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन

International Travel On Budget: विदेश घूमने जाना चाहते हैं लेकिन मन में ये ख्याल है कि विदेश घूमना बहुत महंगा है तो जरा ठहरिए! इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिटेल में बताएंगे कि कैसे आप ₹50,000 के अंदर भी इंटरनेशनल ट्रिप का मजा ले सकते हैं। बिना जेब ढीली किए विदेश कैसे जाएं इसे यहां डिटेल में समझाया गया है।

Image

Budget international travel (photo: canva)

Budget International Travel: अगर आप भी ये सोचते हैं कि विदेश घूमना बहुत महंगा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। कम बजट में अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग और सही डेस्टिनेशन का चुनाव करना होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि बिना जेब ढीली किए पासपोर्ट पर नए स्टैम्प जोड़ सकते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां आप कम बजट में ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

श्रीलंका: समुद्र तटों और मंदिरों की धरती श्रीलंका की यात्रा को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। बजट ट्रैवलर्स के लिए बढ़िया श्रीलंका बढ़िया विकल्प है जहां सुंदर बीच, हरे-भरे जंगल और प्राचीन मंदिरों के दर्शन आप कर सकते हैं। अनुमानित खर्च: ₹40,000-₹50,000 तक आएगा।

वियतनाम: इतिहास और नेचर का संगम देखने के लिए आप वियतनाम ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हनोई, हा लॉन्ग बे, हो ची मिन्ह सिटी जैसे शहर हर ट्रैवर्लस की बकेटलिस्ट में होना ही चाहिए। अनुमानित खर्च: ₹40,000- ₹50,000 तक हो सकता है।

भूटान: दुनिया का सबसे खुशहाल देश भूटान कम बजट में एक्सप्लोर करने के लिए शानदार विकल्प है। ₹30,000 से ₹45,000 तक के खर्चे पर शानदार भूटान की ट्रिप की जा सकती है। यहां थिम्फू और पारो जैसे शहर बौद्ध संस्कृति और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article