जब भी Cannes का नाम लिया जाता है, सबसे पहले रेड कार्पेट, फिल्म स्टार्स और ग्लैमरस फैशन की तस्वीरें ही दिमाग में आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जिस जगह पर फिल्मों की दुनिया ओलंपिक यानि कि Cannes Film Festival होता है, वो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। बेशक ही कान्स सिर्फ फिल्मों और सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं है। France के खूबसूरत फ्रेंच रिवेरा पर बसा शहर कान्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता, लग्जरी लाइफस्टाइल और शांत समुद्री माहौल के लिए भी जाना जाता है।
नीले समुद्र के किनारे चमकती सड़कों, लक्जरी होटल्स, डिजाइनर स्टोर्स और रोमांटिक कैफे से सजा कान्स किसी सपनों की दुनिया जैसा लगता है। यही वजह है कि दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां ग्लैमर और सुकून दोनों एक साथ मिलें, तो Cannes आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Cannes
समुद्र किनारे बसा बेहद खूबसूरत शहर
कान्स की सबसे बड़ी खासियत इसका समुद्री किनारा है। यहां का French Riviera Coast बेहद साफ और खूबसूरत माना जाता है। शाम के समय समुद्र किनारे टहलना किसी फिल्मी सीन जैसा ही महसूस होता है। हल्की ठंडी हवा, नीला पानी और सनसेट का नजारा हर किसी का दिल जीत लेता है।
La Croisette सड़क है शहर की जान
कान्स की मशहूर सड़क La Croisette इस शहर का सबसे ग्लैमरस हिस्सा मानी जाती है। इस रोड पर बड़े-बड़े लग्जरी होटल, डिजाइनर ब्रांड स्टोर्स और बेहद एस्थेटिक तो खूबसूरत कैफे मौजूद हैं। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप किसी फैशन फिल्म का हिस्सा बन गए हों। रात के समय में तो यह इलाका रोशनी से जगमगा उठता है और पूरा माहौल बेहद रोमांटिक दिखाई देता है।

Cannes La Croisette
खाने और शॉपिंग के लिए मस्ट विजिट डेस्टिनेशन
कान्स सिर्फ फिल्म और ट्रेवल के शौकीन लोगों के लिए ही जन्नत नहीं है। बल्कि खाने और शॉपिंग के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर है। यहां के कैफे और रेस्टोरेंट्स में फ्रेंच फूड का असली स्वाद मिलता है। जिसे आप कभी भी भुला नहीं पाएंगे। वहीं कान्स की गलियों में डिजाइनर स्टोर्स और लोकल मार्केट्स शॉपिंग लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।
अगर आप जिंदगी में एक बार किसी ऐसे शहर को देखना चाहते हैं जहां ग्लैमर, खूबसूरती और सुकून तीनों का शानदार मेल हो, तो फ्रांस के Cannes जरूर घूमना चाहिए
