Best Places To Stay In Rishikesh: ऋषिकेश भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी जमकर घूमने आते हैं। विश्वभर में योग, ध्यान और ऐडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ऋषिकेश फेमस है। गंगा नदी के किनारे बसे ऋषिकेश को योग की राजधानी भी कहा जाता है। अगर आप ऋषिकेश की यात्रा का प्लान कर रहे हैं और स्टे को लेकर कंफ्यूज हैं तो फिर आज आपकी ये दुविधा दूर होने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऋषिकेश में ठहरने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को और भी यादगार बना सकती हैं।
ऋषिकेश के आश्रम: धार्मिक वातावरण के साथ-साथ प्राचीन भारतीय संस्कृति को करीब से समझने के लिए आप स्टे के लिए ऋषिकेश के आश्रम में जा सकते हैं। शांति, ध्यान और योग के लिए ऋषिकेश में कई प्रसिद्ध आश्रम मौजूद हैं। परमार्थ निकेतन और शिवानंद आश्रम ऋषिकेश में स्थित 2 प्रमुख आश्रम हैं।
गांव और होमस्टे: ऋषिकेश के आसपास के छोटे गांवों में होमस्टे का अनुभव आपको जीवनभर याद रहेगा। प्रकृति के करीब रहकर यहां आप पारंपरिक जीवनशैली का अनुभव कर सकते हैं। सुदूर गांव में स्थित केलाश गंगा होमस्टे पर्यटकों को काफी लुभाता है।
रिवरफ्रंट रिजॉर्ट्स: आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ शानदार दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से महसूस करने के लिए आप ऋषिकेश में रिवरफ्रंट रिजॉर्ट्स में भी ठहर सकते हैं। गंगा के किनारे स्थित द नियर गंगा रिजॉर्ट का आप रुख कर सकते हैं। Aloha on the Ganges भी यहां फेमस रिवरफ्रंट रिजॉर्ट्स है।
