Weekend Places Near Mussoorie: देश में घूमने के लिए मसूरी की गिनती बेस्ट हिल स्टेशंस में की जाती है। मसूरी उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित है। मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ये सुंदर सा हिल स्टेशन साल के सभी महीनों के लिए खास है। आप यहां कभी भी घूमने से लेकर हनीमून के लिए आ सकते हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से यहां की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। वीकेंड और छुट्टियों के दौरान पर्यटकों की भयंकर भीड़ देखने को मिलती है, जिसके चलता पूरा मसूरी पैक हो जाता है। आज हम आपको मसूरी के आसपास घूमने की कुछ ऐसी फेमस जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप वीकेंड में मसूरी आने पर जा सकते हैं।
वीकेंड में मसूरी के पास घूमने की बढ़िया जगह (Mussoorie Nearby Best Weekend Places)
धनोल्टी (Dhanaulti)
मसूरी आने पर आप घूमने के लिए धनोल्टी का प्लान बना सकते हैं। धनोल्टी उत्तराखंड का एक छिपा हुआ खजाना है। धनोल्टी समुद्र तल से 2,286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। धनोल्टी से आप हिमालय के लुभावने दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। धनोल्टी में काफी रिसॉर्ट्स और कैंपिंग साइट है। आप यहां घूमने के अलावा हनीमून के लिए भी आ सकते हैं। मसूरी से यहां की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय सितंबर से जून के बीच है।

Dhanaulti
ऋषिकेश (Rishikesh)
मसूरी से 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकेश घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। योगनगरी के नाम से फेमस ऋषिकेश 'विश्व की योग राजधानी' भी कहा जाता है। ऋषिकेश में प्रकृति की मनमोहक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। यहां आकर आप बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, कायाकिंग, रैपलिंग समेत कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला, शिवपुरी, नीर गढ़ झरना यहां की फेमस जगह है।

Rishikesh
चकराता (Chakrata)
चकराता उत्तराखंड का एक सुंदर हिल स्टेशन है। मसूरी से यहां की दूरी करीब 85 किलोमीटर है। चकराता अपने हरे-भरे जंगलों, गुफाओं और प्राचीन मंदिरों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। यहां आकर आप कैम्पिंग, रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। टाइगर फॉल्स, बुधेर गुफाएं, किमोना फॉल्स यहां देखने की फेमस जगह है। मार्च से जून यहां घूमने का सबसे सही समय है।
