Manali Nearby Best Places: मनाली की गिनती देश के सबसे सुंदर और बढ़िया हिल स्टेशंस में की जाती है। हिमाचल प्रदेश का ये फेमस हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। साल के सभी महीनों में आप घूमने के लिए आ सकते हैं। गर्मी के मौसम में लोग खासतौर से यहां समर वेकेशन के लिए आते हैं। सर्दियों में यहां जमकर बर्फबारी भी देखने को मिलती है। भारी बर्फबारी से कश्मीर बर्फ की सफेद चादर में ढंक जाता है। हनीमून के लिए भी मनाली न्यूली मैरिड कपल्स की पहली पसंद है। अगर आप मनाली आते हैं, तो इसके आसपास भी घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। आज हम आपको मनाली के पास घूमने की ऐसी ही 3 सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप जाने का प्लान बना सकते हैं।
मनाली के पास घूमने की बढ़िया जगह (Best Tourist Places Nearby Manali)
कुल्लू (Kullu)
कुल्लू मनाली के पास घूमने की फेमस जगहों में से एक है। ब्यास नदी के तट पर स्थित कुल्लू एक सुंदर हिल स्टेशन है। कुल्लू प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। कुल्लू में 17वीं शताब्दी में निर्मित रघुनाथजी का मंदिर भी है। घूमने के लिए मनाली आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं। मनाली जाते समय कुल्लू रास्ते में पड़ता है। कुल्लू से मनाली की दूरी करीब 40 किलोमीटर है।

Kullu
सोलांग घाटी (Solang Valley)
मनाली से 13 किलोमीटर दूर सोलंग घाटी घूमने की एक शानदार जगह है। सोलंग घाटी ब्यास कुंड और सोलंग गांव के बीच स्थित है। सोलंग घाटी बर्फ से ढके पहाड़ों और ग्लेशियरों के शानदार नजारें के लिए पर्यटकों के बीच फेमस है। मनाली आने वाले टूरिस्ट घूमने के लिए यहां जरूर आते हैं। स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, माउंटेन बाइकिंग और ज़ोरबिंग जैसे एक्टिविटीज आप यहां कर सकते हैं।

Solang Valley
गुलाबा (Gulaba)
मनाली के पास आप घूमने के लिए गुलाबा गांव जा सकते हैं। इस गांव का नाम गुलाबा कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है। ये बेहद खूबसूरत जगह है और साहसिक खेलों के लिए फेमस है। यहां आकर आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, स्कीइंग, स्नो स्कूटर की सवारी, कैम्पिंग आदि कर सकते हैं। गुलाबा में कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। मनाली से यहां की दूरी करीब 20 किलोमीटर है।
