Northeast Travel for Winter: नार्थईस्ट के सभी क्षेत्रों में अलग ही जादू है क्योंकि यह सभी राज्य अपनी सांस्कृतिक और सभ्यता का सुंदर प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को उसकी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र अपनी अद्भुत घाटियों, बर्फीले पहाड़ों, नदियों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के हसीन और दिलकश नज़ारें आपका मन मोह लेंगे। नार्थईस्ट में ट्रेवल करने के लिए दिसंबर से जनवरी तक का समय बेहद अच्छा माना जाता है। इन सर्दियों में आप इन बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Northeast Best Travel Places / नार्थईस्ट की इन जगहों को आप अपने ट्रेवल प्लान के लिए सोच सकते हैं –
1. शिलांग, मेघालय -
इसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एलीफेंट फॉल्स, उमियम झील, शिलॉंग पीक जैसी बढ़िया जगहें हैं। यहां की म्यूजिक और हरे-भरे पहाड़ों का अनुभव शानदार होता है।
2. चेरापूंजी, मेघालय -
यह दुनिया के सबसे ज्यादा वर्षा होने वाले स्थानों में से एक है। लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई फॉल्स, मावलिननॉन्ग गांव यहां के आकर्षक के केंद्र हैं।
3. तवांग, अरुणाचल प्रदेश –
इस क्षेत्र में आपको ऐतिहासिक बौद्ध मठ और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध स्थान दिखेंगे। तवांग मठ, माधुरी झील, और सेला पास यहां की प्रमुख जगह हैं।
4. काजीरंगा नेशनल पार्क -
यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल एक सींग वाले गैंडों का घर है। अगर आपको वाइल्डलाइफ से प्यार है ये जगह आपको रोमांच देगी। यहां पर आप जंगल सफारी से अनेकों पशु-पक्षियों को देख सकते हैं।
5. गंगटोक, सिक्किम -
सिक्किम की राजधानी गंगटोक हिमालय की सुंदरता का अनुभव कराने के लिए प्रसिद्ध है। त्सोमगो झील, नाथुला दर्रा, रुमटेक मठ और एमजी रोड जैसी जगहों के लिए मशहूर गंगटोक शहर आपको अलग ही अनुभव देगा।
6. अगर्तला, त्रिपुरा -
उज्जयंता पैलेस, नीरमहल और सिपाहीजाला जैसे स्थानों के लिए प्रसिद्ध त्रिपुरा की राजधानी अगर्तला अपनी ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर है। आप यहां स्थानीय हस्तशिल्प और बांस के उत्पादों की खरीदारी।
7. इंफाल, मणिपुर -
इंफाल अपने हरे-भरे परिदृश्य और ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहां आपको नृत्य और स्थानीय व्यंजनों का आनंद मिलेगा। यहां विशेषकर लोकटक झील, कांगला किला और इमा मार्केट मशहूर हैं।
