यात्रा

मानसून में महाराष्ट्र की इन जगहों पर दिखते हैं जन्नत से नजारे, आज ही बना लें घूमने का प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2025, 12:12 PM IST

मानसून में कुछ हिल स्टेशन्स की खूबसूरती देखते ही बनती है। महाराष्ट्र में कई ऐसे डेस्टिनेशन्स हैं जो अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाने जाते हैं। मानसून में यहां की सुंदरता अपने आप में अद्भूत रहती है। तो चलिए जानते हैं मानसून में किन टूरिस्ट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

best places to visit in monsoon in Maharashtra

भारत में कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जहां की खूबसूरती मानसून में देखने लायक रहती है। इन्हीं डेस्टिनेशन्स में महाराष्ट्र का भी नाम आता है। महाराष्ट्र में कई ऐसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस हैं जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। मानसून सीजन में यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। ऐसे में यहां हम आपको महाराष्ट्र के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो मानसून में घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

महाबलेश्वर

यह महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और मानसून में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। हरी-भरी पहाड़ियां, ठंडी हवा, वेन्ना झील, प्रतापगढ़ किला और लॉर्ड माउंटबेटन पॉइंट जैसी जगहें मानसून में खास आकर्षण का केंद्र होते हैं। यहां आप स्ट्रॉबेरी के बागानों का भी आनंद ले सकते हैं।

माथेरान

एशिया का पहला ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन होने के कारण यह जगह प्रदूषण-मुक्त और बेहद खूबसूरत है। बारिश के मौसम में यहां की हरियाली और झरने देखने लायक होते हैं। लुइसा पॉइंट, शिवाजी सीढ़ी, मंकी पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, चार्लोट झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

लोनावला और खंडाला

ये दोनों मुंबई और पुणे के पास स्थित सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी हरियाली, झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। मानसून में टाइगर पॉइंट, लोनावला लेक और राजमती फोर्ट जैसे स्थान देखने लायक होते हैं।

अंबोली

यह एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी घनी हरियाली और झरनों के लिए जाना जाता है। मानसून में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है।

इगतपुरी

यह भी एक शानदार हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article