यात्रा

Best Places to see in Nainital: नैनीताल के आसपास हैं इतनी सुंदर जगहें, जानें 2 से 3 दिन के ट्रिप पर क्या क्या देख सकते हैं आप

Best Places to see in Nainital (नैनीताल में क्या देखें, क्या करें): नैनीताल उत्तराखंड का एक फेमस हिल स्टेशन है। नैनीताल के आसपास भी घूमने के बढ़िया और कई सारे ऑप्शन हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं।

Image

Tourist Places Near Nainital: नैनीताल के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर-सुंदर जगह।

Best Places to see in Nainital (नैनीताल में क्या देखें, क्या करें): घूमने (Travel) के लिए लोग पहाड़ों (Mountains) पर भी जाना पसंद करते हैं। हमारे देश में कई सारे पहाड़ी राज्य (Hill States) है, जहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस (Hill Stations) है। बात अगर हम उत्तराखंड (Uttarakhand) की करें तो यहां भी कई सारे फेमस और सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस (Uttarakhand Famous Hill Stations) हैं। उत्तराखंड का ऐसा ही एक सुंदर हिल स्टेशन है नैनीताल (Nainital), जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां आते हैं।

नैनीताल में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही यहां का मौसम आपको बार-बार आने पर मजबूर कर देगा। इसके अलावा नैनीताल के आसपास भी कई सारी घूमने की जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने जा सकते हैं। अगर आप वीकेंड में या फिर दो दिन के लिए नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि इन दो दिनों में आप घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं।

नैनीताल के आसपास घूमने की फेमस जगह (Toursit Places Near Nainital)

भीमताल (Bhimtal)

नैनीताल के आसपास घूमने की फेसम जगहों में भीमताल का नाम सबसे पहले आता है। नैनीताल से महज 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीमताल एक फेमस और सुंदर हिल स्टेशन है। भीमताल में स्थित भीमताल झील यहां की फेमस जगह है। इसके अलावा भी यहां आपको कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन मिलेंगे। यहां आने का सबसे बढ़िया समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर महीने के बीच है।

Bhimtal

Bhimtal

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

नैनीताल के आसपास आप घूमने के लिए मुक्तेश्वर भी जा सकते हैं। नैनीताल से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर एक फेमस हिल स्टेशन है। मुक्तेश्वर की सबसे खास बात ये है कि आप यहां से हिमालय को साफ देख सकते हैं। समुद्र तल से मुक्तेश्वर की ऊंचाई 7,500 मीटर है। पिछले कुछ सालों में मुक्तेश्वर में पर्यटकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। मुक्तेश्वर घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से जून महीने के बीच है।

Mukteshwar

Mukteshwar

कैंची धाम (Kainchi Dham)

नैनीताल आने पर अगर आप आसपास कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप कैंची धाम जा सकते हैं। कैंची धाम एक सुंदर एकांत पर्वतीय आश्रम है, जो नैनीताल से महज 20 किलीमीटर की दूरी पर स्थित है। कैंची धाम में नीब करौरी बाबा का आश्रम है, जहां भक्त उनके दर्शनों के लिए आते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट यहां बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं। यहां आप साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में जाने से बचना चाहिए।

Kainchi Dham

Kainchi Dham

पंगोट (Pangot)

घूमने के लिए नैनीताल आने पर आपको पंगोट जरूर जाना चाहिए। नैनीताल से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पंगोट एक छोटा, लेकिन काफी सुंदर हिल स्टेशन है। हनीमून कपल्स पंगोट घूमने जरूर आते हैं। आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। पंगोट घूमने के लिए सबसे ज्यादा युवा लड़के-लड़कियां आते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article