यात्रा

नहीं मिलेगा इससे शानदार ऑफबीट ट्रैवेल डेस्टिनेशन, जब भी जाएं घूमना ना भूलें ये खास जगहें

Arunachal Pradesh Tourism: अगर आप एक ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जो भीड़ भाड़ से दूर हो। जहां की संस्कृति और प्रकृति आपको रुकने पर मजबूर कर लें तो ये जगह आपके लिए बिलकुल सही रहेगी। हम बात कर रहे हैं देश के सबसे पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश की। पूर्वोत्तर के इस सुंदर राज्य में कई खूबसूरत जगहे हैं। आइए उनके नाम जानते हैं।

Image

arunachal pradesh tourist places

Arunachal Pradesh Tourism: वैसे तो पूरा नॉर्थ ईस्ट ही सुंदर है लेकिन कभी और पूरब बढ़ने का इरादा हो तो अंतिम छोर पर जाइए। हम बात कर रहे हैं अरुणाचल प्रदेश की। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर, बर्फ से ढके पहाड़ों में कहीं एक प्राचीन मठ में एकांत में कुछ समय गुजारने की इच्छा हो तो अरुणाचल जाएं। आपको अनदेखी सुंदरता और संस्कृति से भरी हुई इस राज्य में घूमने की कई जगहें मिलेंगी। 24 से ज्यादा जनजातियों का यह प्रदेश अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता के लिहाज से नॉर्थ ईस्ट का सबसे बड़ा राज्य है। आइए जानते हैं अरुणाचल में क्या है खास।

तवांग मठ: आप जब भी अरुणाचल प्रदेश जाएं तो यहां के सबसे बड़े बौद्ध मठ, तवांग मठ को देखने से ना चूकें। समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित और पहाड़ों से घिरा हुआ यह शांत मठ की सुंदरता अद्भुत है। यह अरुणाचल के सबसे शांत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां तोरग्या महोत्सव के दौरान जाना आपको एक अलग अनुभव देगा।

जिरो घाटी: अगर आपको नेचर पसंद है और आप हरियाली के बीच आप अकेले कुछ समय बिताना चाहते हैं तो जिरो घाटी आपके लिए आदर्श है। यहां अपतानी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनकी अपनी खास स्थानीय संस्कृति है। यह ईटानगर से 115 किलोमीटर की दूरी पर है और एक मुख्य पर्यटन स्थल है।

रोइंग: रोइंग जाना हर ट्रेकिंग और एडवेंचर प्रेमी के लिए सपना होता है। निचली दिबांग घाटी में स्थित, यह ट्रेकिंग, हाइकिंग कैंपिंग आदि के लिए शानदार जगह है। यहां मेहाओ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में समय बिताया जा सकता है और मेहाओ झील भी घूम सकते हैं। यह जगह भी अरुणाचल प्रदेश के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है।

नूरानांग झरना: अरुणाचल प्रदेश के सबसे शानदार और शायद सबसे कम देखे जाने वाले स्थलों में से एक है, नूरानांग फॉल्स। इसे जंग फॉल्स भी कहा जाता है। ट्रेकर्स और फोटोग्राफरों के लिए ये जगह स्वर्ग है। तवांग के पास स्थित यह झरना 100 मीटर की ऊंचा है और काफी खूबसूरत है।

सेला दर्रा: सेला पास अरुणाचल प्रदेश के सबसे एडवेंचरस जगहों में से एक है। यह समुद्र तल से 13,700 फीट की ऊंचाई पर है। यहां से हिमालय के पूर्वी हिस्से का शानदार नजारा दिखता है और तवांग का एंट्री पॉइंट है। खास तौर पर सर्दियों के मौसम में, यह क्षेत्र बर्फ के कारण सफेद हो जाता है, जिससे इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article