यात्रा

IRCTC Tour Package: मार्च में साथी के साथ घूम आएं विदेश, 50 हजार से कम है खर्चा, जानें पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने 50 हजार से कम खर्चे में बेहद शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत देश नेपाल की यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं को जानकर आप भी खुदको पैकेज की बुकिंग करने से नहीं रोक पाएंगे।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Mystical Nepal Package Ex Mumbai नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप 50 हजार से भी कम खर्चें में इंटरनेशनल ट्रिप कर सकेंगे। हर लिहाज से नेपाल की ये ट्रिप आपके लिए रोमांचक रहने वाली है। दुनिया की दस सबसे ऊंची चोटियों में से आठ नेपाल में ही शामिल हैं। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट और गौतम बुद्ध की जन्मस्थली- लुंबिनी का देश नेपाल पर्यटकों को हमेशा से ही लुभाता रहा है। पर्वतारोहण और अन्य प्रकार के एडवेंचर के शौकीन यात्रियों के लिए भी ये पैकेज खास होने वाला है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 मार्च 2025 के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। मुंबई से काठमांडू के लिए फ्लाइट पकड़नी होगी। रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

शानदार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा।

अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो खर्चा 54,930 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 46,900 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 46,600 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 37,900 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो इसका कोड WMO018 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर वॉट्सएप कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article