Best Indian Forts To Visit: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा किसी नई जगह की ही तलाश में होते हैं। ऐसे में सुंदर नजारों के लिए अगर आप किसी यूनीक लोकेशन की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। भारत में स्थित इन 3 अद्भुत किलों की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए। ऐतिहासिक विरासत से भरपूर इन जगहों पर आपको रोमांच, इतिहास और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिल जाएगा। परिवार को साथ इस अनोखी यात्रा पर आप निकल सकते हैं।
मेहरानगढ़ किला: जोधपुर, राजस्थान में स्थित मेहरानगढ़ किला इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज है। शानदार वास्तुकला, संग्रहालय और नीली नगरी का दिलकश नजारा आपको 400 फीट ऊंची पहाड़ी पर बने इस किले से देखने को मिलता है। कई युद्धों का साक्षी रहे इस किले का निर्माण राव जोधा द्वारा 1459 में किया गया था।
ग्वालियर किला: मध्य प्रदेश की पहाड़ी पर बसा यह किला भारत के सबसे मजबूत किलों में से एक माना जाता है। इसे भारत का जिब्राल्टर भी कहा जाता है। अगर आप रोमांच, इतिहास और प्रकृति के संगम की तलाश में हैं तो ग्वालियर किला आपके लिए परफेक्ट लोकेशन है।
बेकल किला: केरल में स्थित बेकल किला अपने आप में अनूठा है। समुद्र किनारे बना ये किला दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत किलों में से एक है। बीच वॉक, फोटोग्राफी, फोर्ट ट्रेल के लिए ये परफेक्ट लोकेशन है। मलयालम फिल्मों में कई बार ये किला कई बार दिख चुका है।
